टमाटर का रस बालों में कैसे लगाएं? यहां जानिए हेयर मास्क बनाने का सही तरीका

Tamatar Ka Ras Balo Par Lagaana: टमाटर खाने में इस्तेमाल किया जाने वाला एक इंग्रीडिएंट है, लेकिन क्या आपको पता है कि उसका रस बालों के लिए कितना फायदेमंद है? आइए जानते हैं. 

Tomato Ras Benefits

टमाटर का रस कैसे निकालें? Image Credit- Shutterstock

Tomato Ras Benefits: टमाटर सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि बालों की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और लाइकोपीन जैसे तत्व मौजूद होते हैं. यह ना सिर्फ बालों की ग्रोथ को अच्छा करते हैं बल्कि स्कैल्प को साफ रखने, डैंड्रफ कम करने और बालों में चमक लाने में मददगार साबित हो सकते हैं. अगर आपके जरूरत से ज्यादा उतर रहे हैं या बाल बेजान, ऑयली या डैंड्रफ से परेशान हैं तो टमाटर का हेयर मास्क आपके लिए मददगार हो सकता है. आइए जानते हैं इसे सही तरीके से कैसे तैयार करें और लगाएं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

टमाटर का रस कैसे निकालें?

बालों पर टमाटर इस्तेमाल करने के लिए जरूरी है कि आप इसका रस निकाल लें. रस निकलने से आपको बहुत ही ज्यादा फायदा होगा और आसानी भी हो जाएगी.

विधि 

  • सबसे पहले एक से 3 टमाटर लें और फिर इन्हें अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • अब मिक्सर में पीस लें और छन्नी से छानकर रस अलग कर लें. हर बार आपको फ्रेश रस निकालना होगा. 

रूसी के लिए कैसे करें इस्तेमाल? 

सबसे पहले ऊपर एक कटोरी में टमाटर निकालें. फिर नींबू डालें और दोनों को मिलाकर स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं. इसे 25 मिनट तक छोड़ दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें. इससे डैंड्रफ खत्म हो जाएगा. 

विज्ञापन

ड्राई बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? 

बेजान बालों के लिए जरूरी है कि आप दही का इस्तेमाल करें. अगर आप टमाटर के साथ दही को मिला लें तो फायदा होगा. दोनों को मिलाकर जड़ों से लेकर लंबाई तक लगाएं. फिर 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. 

हेयर मास्क लगाने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

  • इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करके देखें. 
  • अगर स्कैल्प पर कट या इंफेक्शन है तो इस्तेमाल ना करें. 
  • इसे हफ्ते में 2 बार से ज्यादा ना लगाएं. 

इसे भी पढ़ें- महंगे प्रोडक्ट्स भी हो गए फेल, नहीं रुक रहा गंजापन? डाइट में तुंरत शामिल करें ये जरूरी चीजें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ