Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

गंजापन अब नहीं! बालछड़ से गिरते बालों को दोबारा उगाने में मिल सकती है मदद, अपनाएं ये घरेलू नुस्खा

Balchad Ka Istemal Kaise Kare: झड़ते बालों को रोकने के लिए इसकी जड़ों को मजबूत करना जरूरी है. इसके लिए आप बालछड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह औषधीय जड़ी बूटियों में से एक है. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 20, 2026 10:04
Balchad Ka Istemal Kaise Kare
बालों को 2 महीने में कंट्रोल करते हैं ये नुस्खे. Image Credit- Freepik

Hair Fall Ko Rokna: आज के समय में बाल झड़ना एक आम समस्या बन चुकी है. इसलिए हर कोई इस परेशानी से राहत पाने का तरीका ढूंढ रहे हैं, लेकिन कोई खास नुस्खा या प्रोडक्ट समझ नहीं आता. हालांकि, झड़ते बालों को रोकने के लिए जरूरी है कि इसके पीछे की वजह को पहचाना जाए. कई एक्सपर्ट के मुताबिक, बढ़ता तनाव, खराब खानपान, प्रदूषण और गलत हेयर केयर रूटीन इसकी बड़ी वजह हैं. अगर समय रहते ध्यान ना दिया जाए तो यह समस्या गंजेपन तक पहुंच सकती है. ऐसे में आयुर्वेद में बताए गए कुछ टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं. हम आपको एक्सपर्ट डॉक्टर फुरकान अंसारी का कहना है कि बालों को झड़ने से रोकने या दोबारा उगाने के लिए जड़ी बूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें बालछड़ भी शामिल है. आइए इस लेख में जानते हैं कि यह नुस्खा क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- ईद पर सेवइयों को दें ब्रेक, दस्तरखान पर सजाएं ये 5 खास फ्यूजन व्यंजन

---विज्ञापन---

बालछड़ क्या है?

बालछड़ एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसे संस्कृत में जटामांसी भी कहा जाता है. यह बालों की जड़ों को पोषण देने और स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं. 

क्या है यह नुस्खा? 

आपको बालछड़ के अलावा कई जड़ी बूटियों का इस्तेमाल करना होगा, जैसे मेथी दाना, भृंगराज, मुलेठी, ब्रह्म, सूखा हुआ आंवला आदि. एक्सपर्ट के मुताबिक, आपको यह सारी चीजें 50 ग्राम लेनी हैं और 300 ग्राम सरसों के तेल में डालकर पकानी हैं. उसे तब तक पकाएं जब तक तेल आधा ना रह जाए या सारी बूटियां जल ना जाएं. अब तेल को एक कटोरे में निकालें और हर रोज इस्तेमाल करें. 

---विज्ञापन---

इस नुस्खे से मिलने वाले फायदे

  • यह तेल ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और झड़ना कम होता है.
  • अगर हेयर फॉल लंबे समय से हो रहा है तो बालछड़ का नियमित इस्तेमाल नए बालों की ग्रोथ को बढ़ा सकता है. 
  • इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो डैंड्रफ और खुजली को कम करने में मदद करते हैं. 
  • यह बालों की क्वालिटी सुधारकर उन्हें घना, मजबूत और शाइनी बनाता है. 

ये टिप्स भी अपनाएं 

  • बालों को बार-बार केमिकल प्रोडक्ट्स से बचाएं. 
  • हेल्दी डाइट लें और अपने रुटीन में हरी सब्जियां, फल या प्रोटीन शामिल करें. 
  • पूरी नींद लें और अपना स्ट्रेस कम करें. 
  • बालों को ज्यादा टाइट बांधने से बचें. 

क्या ध्यान रखें?

  • अगर आपको स्कैल्प एलर्जी है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. 
  • गंभीर हेयर फॉल या गंजेपन की स्थिति में डॉक्टर की सलाह लें. 
  • आयुर्वेदिक नुस्खों का असर धीरे-धीरे दिखता है. इसलिए थोड़ा सब्र रखें.

इसे भी पढ़ें- बच्चों की हेल्थ के लिए बेस्ट है वेज उपमा, जानिए ब्रेकफास्ट में बनाने का सही तरीका

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 20, 2026 10:04 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.