बच्चों की हेल्थ के लिए बेस्ट है वेज उपमा, जानिए ब्रेकफास्ट में बनाने का सही तरीका

Upma Recipe in Hindi: अगर आपका बच्चा ब्रेकफास्ट नहीं करता तो इस बार वेज उपमा बनाकर दें. यकीनन इसका स्वाद ऐसा है कि बच्चा हर बार बनाने की जिद्द करेगा.

Upma Recipe in Hindi

वेज उपमा कैसे बनाएं. Image Credit- News24

Veg Upma Recipe: नाश्ता करना हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं, खासतौर पर बच्चे. आजकल बच्चों को हेल्दी खाना खिलाना वैसे ही किसी चैलेंज से कम नहीं है. वे अक्सर जंक फूड की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं और सब्जियां खाने से बचते हैं. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा स्वाद के साथ-साथ पोषण भी पाए तो वेज उपमा एक बेहतर ऑप्शन है. यह हल्का, पौष्टिक और जल्दी बनने वाला नाश्ता है, जिसे आप बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

वेज उपमा रेसिपी

  • सामग्री
  • सूजी- 1 कप
  • कटी सब्जियां- आधा कप
  • तेल- जरूरत के हिसाब से
  • प्याज- 2
  • हरी मिर्च – 3
  • राई- आधा चम्मच
  • करी पत्ते- 2
  • पानी- जरूरत के हिसाब से
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया- जरूरत के हिसाब से

विधि

  • सबसे पहले एक कड़ाही में सूजी को बिना तेल के हल्का भून लें, जब तक उसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए और खुशबू आने लगे. इसे एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें.
  • अब उसी कड़ाही में तेल या घी गर्म करें. इसमें राई डालें और जब यह चटकने लगे, तब करी पत्ते और प्याज डालकर हल्का भूनें. इसके बाद सब्जियां डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं.
  • अब इसमें पानी डालें और उबाल आने दें. पानी उबलने लगे तो उसमें नमक डालें. इसके बाद धीरे-धीरे भुनी हुई सूजी डालते जाएं और लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न बने.
  • जब उपमा गाढ़ा हो जाए, तब गैस धीमी कर दें और 2-3 मिनट तक पकाएं. आखिर में नींबू का रस डालें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- ईद पर सेवइयों को दें ब्रेक, दस्तरखान पर सजाएं ये 5 खास फ्यूजन व्यंजन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ