---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

60 की उम्र में भी चेहरे पर नहीं आएंगी झुर्रियां! जानिए Skin को फिर से जवान बनाने का आसान तरीका

How To Remove Skin Wrinkles: क्या आप भी अपने चेहरे में आ रही झुर्रियों से परेशान हैं और महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स लगाकर थक चुके हैं. ऐसे में हम आपकी मदद करेंगे और आपकी स्किन फिर पहले की तरह जवान दिखेगी इसके लिए कुछ आसान उपाय भी बताएंगे.

Author Written By: Azhar Naim Updated: Jan 17, 2026 14:15
Wrinkles Removal Home Remedies
झुर्रियां कैसे हटाएं?

Jhuriyaan Kam Kaise Kare: स्किन पर झुर्रियां आना बढ़ती उम्र की एक बड़ी निशानी है, जो दिखने में अच्छी नहीं लगती. लोगों को लगता है कि उम्र बढ़ने की वजह से स्किन खराब हो रही है, लेकिन ऐसा नहीं है. साइंस कहता है कि 60 की उम्र के बाद त्वचा बस बदलती है, यानी कि कोलेजन कम होने लगता है. इसी कारण स्किन पहले से ज्यादा पतली और थोड़ी ढीली लगने लगती है. इस तरह की स्थिति को रोकने के लिए और अपनी त्वचा को दोबारा जवान बनाने के लिए कई लोग महंगे एंटी एजिंग क्रीम (Anti Aging Cream) की तरफ बढ़ते हैं, ताकि त्वचा पहले की तरह हो जाए और झुर्रियां भी कम हो जाएं. लेकिन इसका नतीजा अच्छा नहीं निकलता. ऐसे में कुछ घरेलू तरीके इस समस्या को ठीक कर सकते हैं, जो ना सिर्फ मन को हल्का करेगा साथ ही जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़ें:क्या एक सफेद बाल तोड़ने से सभी बाल सफेद हो जाते हैं? जानिए स्वास्थ्य से जुड़े मिथकों की सच्चाई

---विज्ञापन---

उम्र बढ़ने के साथ क्यों आने लगती है झुर्रियां?

दरअसल, यह उम्र का एक पड़ाव है, जिसमें शरीर में कम कोलेजन बनता है. कम कोलेजन (Collagen) की वजह से त्वचा की नमी जल्दी उड़ने लगती है और उसमें लचीलापन भी घटने लगता है. अगर आप समझते हैं कि यह किसी तरह की बीमारी की वजह से हो रहा है, तो ऐसा नहीं है. क्योंकि यह एक नेचुरल प्रोसेस है, जीवन का. हालांकि, सही देखभाल और नेचुरल तरीके से स्किन काफी हद तक स्वस्थ और सॉफ्ट जरूर दिख सकती है.

---विज्ञापन---

कैसे घरेलू तरीके से ठीक करें झुर्रियां?

कलोजन केयर करने का सबसे आसान और सरल तरीका ये है कि:

  • आप सबसे पहले रात में सोने से पहले अपने चेहरे को हल्के क्लींजर या सिर्फ गुनगुने पानी से साफ करें.
  • चेहरा साफ करने के बाद हथेली में थोड़ा सा प्योर एलोवेरा जेल लें और उसमें 3-4 बूंद मीठा बादाम, जोजोबा या गुलाब का ऑयल मिलाएं.
  • इसके बाद इस मिश्रण को हल्के से गीली स्किन पर ऊपर की तरफ से लगाएं.
  • मिश्रण लगाते वक्त गीली स्किन को हल्के हाथों से दबाव भी बनाते रहें. इस सिंपल तरीके से नमी त्वचा में बंद हो जाती है और उसकी प्रोटेक्टिव लेयर भी मजबूत बनती है.
  • 2-3 मिनट की हल्की मालिश से ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे स्किन को न्यूट्रिशन मिलता है और कोलेजन बनाने वाली सेल्स एक्टिव रहती हैं.

इस बात का भी रखें खास ध्यान

अगर आपकी उम्र बढ़ रही है, तो आपको चाहिए कि आप खुरदरे स्क्रब से दूरी बनाएं. क्योंकि इस तरह के स्क्रब स्किन पर बारीक घाव बना देते हैं. इसके अलावा अगर आप कई तरह के DIY इस्तेमाल करते हैं, तो इन्हें भी रोकना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: बिना दवा ऐसे करें शुगर कंट्रोल! Apollo के डॉक्टर ने बताए 5 आसान Lifestyle टिप्स

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Jan 17, 2026 02:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.