क्या एक सफेद बाल तोड़ने से सभी बाल सफेद हो जाते हैं? जानिए स्वास्थ्य से जुड़े मिथकों की सच्चाई

Most Common Health Myths: अच्छी सेहत आज के वक्त में किसी वरदान से कम नहीं है. लोगों के दरमियान कई तरह के ऐसे मिथक आम हो चुके हैं, जिसकी हकीकत असल में कुछ और ही है. आइए जानते हैं 4 सबसे मशहूर मिथकों की असल सच्चाई.

White Hair Myth

एक सफेद बाल तोड़ा तो क्या होगा?

आज की भागदौड़ और तनीव से भरी जिंदगी में कई मिथक ऐसे हैं, जिसके बारे में लोगों सोचते हैं कि अगर वह ऐसा करते हैं तो उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ेगा या फिर कई तरह के लाभ होंगे. इतना ही नहीं, लोग इस तरह के मिथकों पर आंख बंद करके यकीन करने लगते हैं. हालांकि, उन तमाम मिथकों की हकीकत कुछ और ही होती है, जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं. इस स्टोरी में हम ऐसे मिथकों के बारे में जानेंगे, जो समाज में बहुत आम है.

विज्ञापन

उंगलियां चाटने से क्या सच में हो जाता है आर्थराइटिस?

ये एक ऐसा मिथक है, जिसके बारे में आपने कभी न कभी तो जरूरी सुना होगा. कई लोगों का मानना होता है कि अगर कोई शख्स अपनी उंगलियां चाटता है, तो उसे आर्थराइटिस की समस्या हो सकती है. हालांकि, यह बिल्कुल भी सच नहीं है. उंगलियां चाटना एक आम शारीरिक प्रक्रिया है. इससे आर्थराइटिस का किसी तरह का संबंध नहीं पाया गया है.

विज्ञापन

क्या होता है आर्थराइटिस?

विज्ञापन

अगर आप नहीं जानते हैं कि आर्थराइटिस क्या होता है, तो आपको बता दें कि आर्थराइटिस (Arthritis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें जोड़ों (Joints) में सूजन, दर्द और जकड़न हो जाती है.

एक सफेद बाल तोड़ा तो सभी बाल हो जाएंगे सफेद

विज्ञापन

यह मिथक बहुत ज्यादा आम है, लोगों का मानना होता है कि अगर किसी के सिर पर एक सफेद बाल निकल जाता है, और वह उसे तोड़ लेता है, तो उसके सारे बाल सफेद हो जाएंगे. यह मिथक भी एकदम गलत है, एक सफेद बाल (White Hair) तोड़ने से सभी बाल सफेद नहीं होते हैं. यह मिथक इतना आम है कि लोग गलती से भी उस बाल को तोड़ने की हिम्मत नहीं करते हैं. यह बात जान लीजिए कि आसपास के बाल तब तक सफेद नहीं होते जब तक उनके खुद के पिगमेंट सेल मर नहीं जाते. हालांकि, इसका यह मतलब नहीं कि आप अपने बाल को तोड़ने लग जाए, इससे घाव बनने की संभावना बढ़ सकती है.

कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए खराब होता है?

विज्ञापन

अगर आप ये सोचते हैं कि कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) सेहत के लिए खतरनाक होता है, तो यह जान लीजिए कि शरीर में सिर्फ एक ही तरह का कोलेस्ट्रॉल नहीं होता. शायद आप नहीं जानते होंगे कि हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं- बैड कोलेस्ट्रॉल LDL (Bad Cholesterol) और गुड कोलेस्ट्रॉल HDL (Good Cholesterol). बैड कोलेस्ट्रॉल LDL से दिल संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन गुड कोलेस्ट्रॉल HDL से हार्मोन्स और विटामिन D बनते हैं और ये फैट को तोड़ने का काम करते हैं. इसी के साथ गुड कोलेस्ट्रॉल आपके ब्लड वेसल की दीवार को मजबूत करता है.

क्या काले रंग की ब्रा पहनने से कैंसर होता है?

विज्ञापन

महिलाओं के बीच ब्रा को लेकर यह मिथक भी काफी आम है, जिस कारण वह काले रंग की ब्रा पहनने से दूरी रखती हैं. कई लोगों का मानना होता है कि काले रंग या फिर किसी डार्क कलर की ब्रा पहनने से आपको ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) हो सकता है. इसकी वजह बताई जाती है कि ब्लैक कलर हीट को सोखता है और इस तरह ब्रेस्ट हीट को सोख लेता है, जिससे कैंसर होता है. हालांकि, इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिलता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ