Kele Ke Chilke Ke Fayde: आज के वक्त में कई लोगों को स्किन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है, जैसे ड्राई स्किन, ग्लोइंग स्किन क न होना आदि. इस समस्या से राहत पाने के लिए और अच्छा लुक पाने के लिए वह महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं और केमिकल वाले प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इतना कुछ करने के बाद भी वैसा रिजल्ट नहीं मिल पाता है, जैसा उम्मीद होता है. ऐसे में घर के घरेलू नुस्खे ही सबसे ज्यादा काम आते हैं. इस स्टोरी में हम आपको एक ऐसा शानदार उपाय बताएंगे, जिसमें आपका पेट भी भर जाएगा और साथ ही उस चीज से आपके चेहरे पर भी अच्छा ग्लो दिखाई देगा. आइए जानते हैं इस नुस्खे का नाम.
यह भी पढ़ें: कौन सी हर्बल टी किडनी को रखती है साफ? बॉडी डिटॉक्स करने के लिए अभी करें ट्राई
बेहतर स्किन के लिए केले के छिलके का इस्तेमाल
केला सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है, इसमें मौजूद गुण, जैसे कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन्स ए, सी और बी6 काफी फायदेमंद होते हैं. इन्हीं गुणों के कारण डॉक्टर अक्सर मरीजों को इनका सेवन करने की सलाह देते हैं, लेकिन हम आपको इसके छीलके के ऐसे फायदे बताएंगे, जो आपको ग्लोइंग स्किन दिला सकते हैं.
केले के छिलके को चेहरे पर रगड़ने से क्या होगा?
- केले के छिलके में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं. इसे अगर आप चेहरे पर रगड़ेंगे, तो चेहरे पर मौजूद झुर्रियां, पिंपल्स जैसी स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकता है.
- केले के छिलके में विटामिन C पाया जाता है जो स्किन को बेदाग और ग्लोइंग बनाकर डॉर्क स्पॉट्स को कम कर सकता है.
- केले के छिलके में पाए जाने वाले पोषक तत्व फाइन लाइन्स और झुर्रियों को न सिर्फ कम करते हैं बल्कि यंग बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.
- केले में छिलके में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो सूजन को कम करने और पिंपल्स को रोकने में मदद करते हैं.
- केले के छिलके में नेचुरल मॉइश्चराइजर पाया जाता है जो स्किन में नमी बनाए रखने के साथ-साथ सॉफ्ट बनाए रखने में मदद कर सकता है.
कैसे करें चेहरे पर इस्तेमाल?
- केले को छिलके को सीधा चेहरे पर न लगाए, बल्कि सबसे पहले अपने चेहरे को हल्के फेसवॉश से धोकर सुखा लें, उसके बाद केले के छील के अंदर वाली सफेद हिस्से को धीरे-धीरे अपनी स्किन पर रगड़ें.
- इसे उन जगहों पर जरूर लगाएं जहां पर दाग-धब्बें और मुंहासें हों.
- छिलका रगड़ने के बाद इसे त्वचा पर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि पोषक तत्व स्किन में अब्जॉर्ब हो जाएं.
- इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धोकर सुखा लें.
यह भी पढ़ें: भारत में 40% से ज्यादा महिलाएं क्यों जूझ रही खून की कमी से? जानिए कैसे ठीक होगी यह समस्या
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.










