कम दूध में कड़क और मलाईदार चाय कैसे बनाएं? यहां जानिए किन सामग्रियों का करें इस्तेमाल

Hotel Style Tea Recipe: अगर घर में दूध कम है तो घबराने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि सही सामग्री और बनाने के तरीके से आप कम दूध में भी कड़क, खुशबूदार और मलाईदार चाय बना सकते हैं. 

Hotel Style Tea Recipe

कड़क चाय बनाने की रेसिपी. Image Credit- Shutterstock  

Chai Kaise Banate Hain: भारत में चाय एक इमोशन है, जिसके साथ हर एहसास साझा किया जाता है. खुशी हो या फिर दुख… हर इंसान चाय पीकर अपना एहसास बांटने की कोशिश करता है. यह कहना गलत नहीं होगा कि चाय लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा है. कई बार घर में दूध कम होता है, लेकिन मन होता है कड़क और मलाईदार चाय पीने का. ऐसे में सही ट्रिक और सामग्री का इस्तेमाल करके आप कम दूध में भी गाढ़ी, स्वादिष्ट और क्रीमी चाय बना सकते हैं. आइए आज हम आपको एकदम कड़क चाय बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

कड़क चाय बनाने की रेसिपी 

सामग्री

  • पानी- 1 कप 
  • दूध- आधा कप 
  • चायपत्ती- 2 चम्मच (कड़क स्वाद के लिए)
  • चीनी- स्वादानुसार 
  • इलायची- कुटी हुई 2
  • अदरक- 1 इंच टुकड़ा 
  • चाय मसाला- आधा छोटा चम्मच 

चाय बनाने का तरीका

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. एक पैन में पानी डालें और उसमें अदरक, इलायची और चाय मसाला डालकर 3 मिनट तक उबालें.
  • इससे चाय में मजबूत फ्लेवर आएगा. अब इसमें चाय पत्ती डालें और 2-3 मिनट तक तेज आंच पर उबालें. जितना ज्यादा उबालेंगे, चाय उतनी कड़क बनेगी. 
  • अब इसमें थोड़ा सा दूध डालें, लेकिन ध्यान रखें कि दूध डालने के बाद चाय को 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. इससे चाय गाढ़ी और मलाईदार बनती है. 
  • अब चाय को एक कप से दूसरे कप में 3 बार ऊंचाई से डालें. इससे चाय में झाग आएगा और वो ज्यादा क्रीमी लगेगी. आखिर में एक उबाल जरूर आने दें, फिर गैस बंद कर दें और छानकर गरमा-गरम सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- AC के बिना भी ठंडा रहेगा आपका पूरा शरीर! घर पर बनाकर पीएं ये देसी कूलिंग ड्रिंक

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ