भारत में 40% से ज्यादा महिलाएं क्यों जूझ रही खून की कमी से? जानिए कैसे ठीक होगी यह समस्या

Hemoglobin Low Symptoms: रिसर्च बताती हैं कि भारत में 40% से ज्यादा महिलाएं खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या से जूझ रही हैं. लेकिन सवाल उठता है कि आखिर क्यों ऐसी स्थिति बन जाती है और कैसे इससे राहत पाया जा सकता है. आइए जानते हैं.

Iron Deficiency Anemia

महिलाओं में खून की कमी क्यों हो जाती हैं? (Image: AI)

Khun Ki Kami Kiu Hojati Hai: भारत में महिलाओं में एक समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है, वो है खून की कमी. अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि बिना किसी वजह आखिर अचानक क्यों गिरने लगता है महिलाओं में खून का लेवल आखिर किस कारण महिलाओं में खून की कमी होने लगती है. इस स्टोरी में हम आपको इस समस्या के पीछे का कारण और कुछ आसान उपाय बताएंगे, जिसे अपनाकर आप इस स्थिति से राहत पा सकती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्यों महिलाओं में होती है खून की कमी?

 खून की कमी सेहत के लिए काफी खतरनाक स्थिति पैदा कर सकती है और साथ ही कई तरह की खतरनाक बीमारियों का भी डर बना रहता है. ऐसे में महिलाएं डॉक्टर के पास जाकर कई तरह की दवाइयों का सेवन करती है, ताकि शरीर में सही मात्रा में खून बना रहे. लेकिन सवाल उठता है कि आखिर महिलाओं में खून की कमी क्यों होती है? आपको बता दें कि खून की कमी को मेडिकल भाषा में एनीमिया कहते हैं, जो आमतौर आयरन की कमी से होती है. अगर समय रहते इलाज नहीं कराया जाए तो स्थिति गंभीर रूप भी ले सकती है. WHO के मुताबिक, एनीमिया एक गंभीर समस्या है, इससे छोटे बच्चे, पीरियड्स के बाद लड़कियां, प्रेग्नेंट या पोस्टपार्टम में महिलाएं ज्यादा प्रभावित होती हैं.

विज्ञापन

एनीमिया क्या होता है?

सामान्य जानकारी के मुताबिक, जब शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने लगते है, तो इस स्थिति में एनीमिया का खतरा बढ़ने लगता है. अगर आप नहीं जानते हैं कि हीमोग्लोबिन क्या होता है, तो जान लीजिए कि यह एक तरह का प्रोटीन होता है, जो शरीर में ठीक से काम करने में मदद करता है.  इससे शरीर में रेड ब्लड सेल्स में इजाफा होता है और ब्लड सेल्स में ऑक्सीजन का फ्लो बेहतर तरीके से बना रहता है. हालांकि जब शरीर में आयरन की कम होती है तो यह समस्या बढ़ जाती है और तरह-तरह की हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

रिसर्च ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खून की कमी को लेकर रिसर्च बताती हैं कि 6 माह से 5 साल के 40% बच्चों, 37% प्रेग्नेंट महिलाओं और 30% 15 से 49 की महिलाओं में भी खून की कमी का खतरा बना रहता है. हालांकि, इसके पीछे के कारण को समझे तो, कुछ गलत आदतों से भी यह समस्या हो सकती हैं, जैसे ज्यादा कैफीन, सिगरेट और अल्कोहल एनीमिया का कारण बन सकते हैं. क्योंकि इससे शरीर आयरन को सही तरह एब्जॉर्ब नहीं कर पाता है. इसके अलावा आयरन और विटामिन B12 की कमी और अनुवांशिकता के कारण भी ऐसी स्थिति बन सकती हैं. साथ ही, इसके मुख्य कारण मासिक धर्म (Periods) में ज्यादा ब्लीडिंग, गर्भावस्था में आयरन की कमी, पोषक तत्वों से भरपूर आहार का अभाव, और शरीर द्वारा आयरन को न सोख पाना है भी शामिल हैं.

विज्ञापन

महिलाओं में कैसे दिखाई देते हैं लक्षण और कैसे मिलेगी राहत? Khun Ki Kami Ke Lakshan

  • थकान
  • हाथ-पैर ठंडे होना
  • सांस लेने में परेशानी
  • त्वचा पीली होना
  • कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द
  • हड्डियों, जोड़ों, पेट, सीने में दर्द
  • दिल की धड़कन अनियमित होना भी इसके लक्षणों में से एक है.

अगर आप भी खून की कमी से जूझ रही हैं, तो डॉक्टर की सलाह के मुताबिक आयरन का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें. खाने में पालक, चुकंदर, चिकन, सेब, अनार, तरबूज, खजूर आदि चीजों का सेवन करें. साथ ही. डाइट में विटामिन A और C से भरपूर चीजें जैसे- संतरा, नींबू, शिमला मिर्च आदि को शामिल करें. डॉक्टर की सलाह के अनुसार, नियमित रूप से सेवन करने से इस समस्या को दूर किया जा सकता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ