हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया कई राज्यों में घने कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

Fog Alert: एक जनवरी से 4 जनवरी तक 5 राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में एक जनवरी को कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

IMD alert of dense fog cold wave cold day: पूरे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई ट्रेनें और फ्लाइट्स देर से चल रही हैं। सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार कम हो गई है। ठंड और कोहरे की वजह से लोग घरों में दुबके हुए हैं। ठंड और कोहरे का कहर अभी जारी रहेगा। आने वाले दिनों में भी तापमान में भारी गिरवट देखने को मिलेगी। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में घने और अत्यधिक घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में घना कोहरा पड़ने के आसार हैं।

इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक 1 और 2 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, यूपी, चंडीगढ़, राजस्थान, एमपी, उत्तराखंड, ओडिशा, बिहार, सिक्किम, असम पश्चिम बंगाल मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में 1 और 2 जनवरी को घना कोहरा पड़ेगा। इन राज्यों में 1-2 जनवरी के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं जिन राज्यों में अत्यधिक कोहरे की चेतावनी जारी की गई है वे हैं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और झारखंड। इन राज्यों में एक और दो जनवरी को बहुत ज्यादा कोहरा पड़ सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-New Year 2024: नए साल पर हुड़दंग मचाने वाले सावधान! दिल्ली-मुंबई समेत सभी बड़े महानगरों के लिए क्या है एडवाइजरी

कोहरे को लेकर क्या कहा मौसम विभाग ने

विज्ञापन

आईएमडी ने कहा है कि राजस्थान में 31 दिसंबर 2023 की रात से 02 जनवरी 2024 की सुबह तक अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है और उसके बाद अगले 2-3 दिनों तक कुछ हिस्सों में घना कोहरा जारी रहने की संभावना है।

आईएडी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर 2023 की रात से 02 जनवरी 2024 की सुबह तक स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा और अगले 2-3 दिनों तक कुछ हिस्सों में में घना कोहरा जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन

आईएमडी ने कहा है कि पंजाब में 31 दिसंबर 2023 की रात से 02 जनवरी 2024 की सुबह तक अधिकांश हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है और उसके बाद के 03 दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा रहने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा है कि उत्तराखंड में 31 दिसंबर 2023 की रात से 02 जनवरी 2024 की सुबह तक अलग-अलग स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है और अगले 02 दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा रहने की संभावना है।

विज्ञापन

आईएमडी ने कहा है कि हरियाणा और चंडीगढ़ में 31 दिसंबर 2023 की रात से 02 जनवरी 2024 की सुबह तक कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है और उसके बाद के 2-3 दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा रहने की संभावना है।

5 राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट

विज्ञापन

वहीं आईएमडी द्वारा कई राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी किया गया है। एक जनवरी से 4 जनवरी तक 5 राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में एक जनवरी को कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। 2 से लेकर 4 जनवरी तक पंजाब के अलग अलग हिस्सों में कोल्ड डे रहेगा। वहीं हरियाणा में एक जनवरी से लेकर 4 जनवरी तक कोल्ड डे रहेगा।

कोल्ड डे को लेकर क्या कहा मौसम विभाग ने

विज्ञापन

आईएमडी ने कहा है कि पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 02 जनवरी-04 जनवरी 2024, हरियाणा में 01-04 जनवरी, 2024 और उत्तर प्रदेश, राजस्थान व मध्य प्रदेश में 31 दिसंबर, 2023 से 01 जनवरी, 2024 तक कोल्ड डे रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-New Year 2024: कब हुई थी नया साल मनाने की शुरुआत, क्या है न्यू ईयर सेलिब्रेट करने की वजह?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola