New Year 2024: नए साल पर हुड़दंग मचाने वाले सावधान! दिल्ली-मुंबई समेत सभी बड़े महानगरों के लिए क्या है एडवाइजरी

Happy New Year 2024: ट्रैफिक पर नजर रखने के लिए 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। अधिकारी दो शिफ्ट में काम करेंगे। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

New Year 2024

New Year 2024 Delhi Mumbai Police security arrangements: भारत समेत पूरी दुनिया नए साल के स्वागत के लिए तैयार है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी इसके लिए जोरदार तैयारी की जा रही है। कुछ ही घंटों बाद नए साल का जश्न शुरू हो जाएगा। नए साल की पूर्व संध्या पर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया और दिल्ली के कनाट प्लेस पर भारी भीड़ इकट्ठा हुई है। दिल्ली और मुंबई समेत देश के कई बड़े महानगरों में नए साल के अवसर पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। साथ ही ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे मेट्रो शहरों में पुलिस सतर्क है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन

दिल्ली बहुत संवेदनशील जगह है और यह अक्सर अराजक तत्वों के निशाने पर रहती है। इस वजह से पुलिस ने कई दिन पहले से ही तैयारी कर ली है। बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और पुलिस जगह-जगह गश्त कर रही है। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस सतर्क है। शराब और नशीली दवाओं को लेकर भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

शराब पीकर न चलाएं गाड़ी

ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों को लेकर भी पुलिस ने कमर कस ली है। ट्रैफिक पर नजर रखने के लिए 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। अधिकारी दो शिफ्ट में काम करेंगे। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन

क्या है दिल्ली पुलिस की तैयारी

दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एसएस यादव ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि आम आदमी की सुरक्षा सुनिश्चित करने और गुंडागर्दी या यातायात उल्लंघन को रोकने के लिए दिल्ली में 500 से ज्यादा संवेदनशील प्वाइंट्स की पहचान की है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का पता लगाने और उन पर मुकदमा चलाने के लिए 287 प्रमुख चौराहों और 233 ड्रंकन पॉइंट्स (कमजोर बिंदु) पर चेकिंग के लिए स्पेशल टीमें तैनात रहेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ