सुबह की शुरुआत पूरे दिन को इफेक्ट करती है. अगर आप हेल्दी शुरुआत करेंगे तो पूरे दिन एनर्जी, मूड और सेहतमंद रहेंगे. वहीं, अगर आप अनहेल्दी चीजें के साथ दिन की शुरुआत करेंगे तो दिन की शुरुआत सुस्त तरीके से होगी. इसको लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप सुबह उठने के बाद पहले 1 घंटे में कुछ हेल्दी आदतों को अपने रूटीन में शामिल करते हैं तो इससे शरीर और दिमाग दोनों को फायदा मिल सकता है. आइए जानते हैं कि सुबह उठने के बाद किन कामों को अपनी मॉर्निंग रूटीन का हिस्सा बनाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- हेपेटाइटिस बी क्यों है लिवर के लिए बेहद खतरनाक? जानें लक्षण और किन लोगों को है ज्यादा खतरा
सुबह उठते ही क्या करना चाहिए? | Morning Routine Tips
उठते ही एक गिलास पानी पिएं
रातभर की नींद के बाद शरीर हल्का डिहाइड्रेट हो जाता है. सुबह सादा पानी पीने से शरीर को हाइड्रेशन मिलता है, पाचन तंत्र अच्छा होता है और मेटाबॉलिज्म को भी शुरुआत मिलती है. आप गुनगुना पानी पी सकते हैं और गुल्ला कर सकते हैं.
1 घंटे बिना फोन के बिताएं
आप सुबह लगभग 1 घंटे तक बिना फोन के रहना है. इस दौरान आंखों और दिमाग को शांत रखें. अगर आप फोन देखेंगे तो परेशानी हो जाएगी, दिन की शुरुआत ही खराब हो जाएगी. मन की शांति के लिए सुबह उठते ही खुद को वक्त दें.
सुबह हल्की धूप लें
सुबह की हल्की धूप शरीर को विटामिन डी बनाने में मदद करती है और बॉडी क्लॉक को बैलेंस रखने में मददगार होती है. इससे दिनभर एनर्जी महसूस हो सकती है और रात में अच्छी नींद आने में भी मदद मिलती है. आप छत पर जाकर धूप ले सकते हैं.
30 मिनट हल्की एक्सरसाइज करें
वॉक, योग, स्ट्रेचिंग या हल्की कार्डियो एक्सरसाइज शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है. इससे मांसपेशियां अच्छी तरह से काम करती हैं और दिनभर इंसान फ्रेश रहता है. एक्सरसाइज करने के बाद आपको पानी और खाना जरूरी खाना है.
कुछ मिनट मेडिटेशन या गहरी सांस लें
10 मिनट ध्यान या डीप ब्रीदिंग करने से तनाव कम करने, मन को शांत रखने और फोकस बढ़ाने में मदद मिल सकती है. अगर ऐसा नहीं करेंगे तो दिनभर के बारे में नहीं सोच पाएंगे. इसलिए मेडिटेशन करें और पूरे दिन का एक रूटीन सोच लें.
पौष्टिक और अच्छा नाश्ता करें
सुबह का नाश्ता कभी भी स्किप नहीं करना चाहिए. अपने नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट शामिल करें जैसे- दूध, अंडा, दाल, ओट्स, फल या सूखे मेवे. आप कुछ हेल्दी बनाकर भी खा सकते हैं. बेहतर होगा कि पौष्टिक और प्रोटीन से भरपूर चीज हो.
इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर टेस्ट कैसे किया जाता है? जानिए किस तरह स्तन कैंसर किया जाता है कंफर्म
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
5 hrs agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
7 hrs agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
12 hrs agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
1 day agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
1 day agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
1 day ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
1 day agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
1 day agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
1 day agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines