IND vs NZ: न्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, गांगुली को भी छोड़ देंगे पीछे!

Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस सीरीज में भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा.

Virat Kohli

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाल मचाते नजर आएंगे विराट कोहली (PIC Credit - ANI)

IND vs NZ, Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार, 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा. टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद दोनों टीमें 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी. इस सीरीज में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी बल्ले से धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली के पास एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने का मौका है. कोहली इस सीरीज में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का एक और बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं. इस मामले में वह सौरव गांगुली को भी पीछे छोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड

साल 2008 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विराट कोहली अब तक खेले 317 मुकाबलों की 305 पारियों में कुल 15109 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका औसत 58.78 और स्ट्राइक रेट करीब 95 का रहा है. कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में 55 शतक दर्ज हैं और वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. वहीं, किंग कोहली 317 वनडे मैचों में 181 छक्के जड़ चुके हैं.

विज्ञापन

अब कोहली अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज में 15 छक्के जड़ देते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर दोनों को पीछे छोड़ सकते हैं. सचिन ने अपने वनडे करियर में कुल 195 छक्के लगाए थे, जबकि गांगुली के नाम 190 छक्के दर्ज हैं.

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीदेशमैचरनछक्केशतकअर्धशतक
1रोहित शर्माभारत29112,1203813563
2शाहिद अफरीदीपाकिस्तान3988,064351639
3क्रिस गेलवेस्टइंडीज30110,4803312554
4सनथ जयसूर्याश्रीलंका44513,4302702868
5एमएस धोनीभारत35010,7732291073
6इयोन मोर्गनइंग्लैंड2487,7012201447
7एबी डिविलियर्सदक्षिण अफ्रीका2289,5772042553
8ब्रेंडन मैकुलमन्यूजीलैंड2606,083200532
9सचिन तेंदुलकरभारत46318,4261954996
10जोस बटलरइंग्लैंड2045,6781931130
11सौरव गांगुलीभारत31111,3631902272
12मार्टिन गप्टिलन्यूजीलैंड1987,3461871839
13विराट कोहलीभारत31715,1091815579

ये भी पढ़ें- IND A vs NZ A: दूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करना होगा दमदार प्रदर्शन

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली का शानदार रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली कोहली का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. 37 वर्षीय कोहली कीवी टीम के खिलाफ अब तक 36 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 58 की औसत से 1897 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं. ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि कोहली एक बार फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाल मचाएंगे और सचिन तेंदुलकर का छक्कों वाला रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

भारत vs न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे 7 नवंबर को वेलिंगटन में और तीसरा मैच 10 नवंबर को हैमिल्टन में होगा. वहीं, चौथा और 5वां वनडे क्रमश: 13 नवंबर और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा.

विज्ञापन
मुकाबलातारीखसमय (भारतीय समय)मैदान
पहला वनडे4 नवंबरसुबह 7:30 बजेईडन पार्क, ऑकलैंड
दूसरा वनडे7 नवंबरसुबह 7:30 बजेहेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन
तीसरा वनडे10 नवंबरसुबह 7:30 बजेसेडन पार्क, हैमिल्टन
चौथा वनडे13 नवंबरसुबह 7:30 बजेबे ओवल, माउंट माउंगानुई
पांचवां वनडे15 नवंबरसुबह 7:30 बजेबे ओवल, माउंट माउंगानुई

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: हार के बाद भारत की प्लेइंग 11 में होंगे बड़े बदलाव! इन 3 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ