ब्रेस्ट कैंसर टेस्ट कैसे किया जाता है? जानिए किस तरह स्तन कैंसर किया जाता है कंफर्म

Breast Cancer Screening: स्तन कैंसर क्या है, इसके क्या लक्षण हैं और स्तन कैंसर का टेस्ट किस तरह किया जाता है, जानिए यहां. समय रहते स्तन कैंसर को पहचानकर और इलाज शुरू करके कैंसर को फैलने से रोका जा सकता है.

Breast Cancer Symptoms

ब्रेस्ट कैंसर के लिए कौन सा टेस्ट होता है?

Breast Cancer Test: स्तन कैंसर में एब्नॉर्मल सेल्स स्तन में बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर बन जाती हैं. स्तन के आस-पास नई गांठ निकलने से लेकर त्वचा और निप्पल में बदलाव तक से स्तन कैंसर को पहचाना जा सकता है. स्तन कैंसर का पता लगाने के लिए इसके लक्षण (Breast Cancer Symptoms) पता होने जरूरी हैं. वहीं, स्तन कैंसर कंफर्म करने के लिए जांच कराई जाती है. जांच से कंफर्म होता है कि स्तन कैंसर है या नहीं और इसके बाद ही इलाज शुरू होता है. ऐसे में यहां जानिए स्तन कैंसर होने पर किस तरह इसकी जांच होती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

स्तन कैंसर की जांच कैसे होती है

ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए कुछ टेस्ट किए जा सकते हैं –

मैमोग्राम

विज्ञापन

मैमोग्राम स्तन का एक्स रे होता है. इस टेस्ट के दौरान थोड़ा दर्द महसूस हो सकता है लेकिन यह दर्द चला जाता है. ऐसे में पीरियड्स के दौरान इस टेस्ट को करवाने से बचना चाहिए क्योंकि इस समय में स्तन टेंडर या हल्के सूजे हुए होते हैं.

ब्रेस्ट मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग

विज्ञापन

ब्रेस्ट एमआरआई यानी ब्रेस्ट मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग टेस्ट शुरुआती स्टेज में ब्रेस्ट कैंसर को पकड़ने के लिए किया जाता है. इसमें मैग्नेट्स और रेडियो वेव्स के इस्तेमाल से ब्रेस्ट इमेज ली जाती है और उसकी जांच होती है. ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क हाई होने पर यह टेस्ट किया जाता है.

ब्रेस्ट एग्जाम

विज्ञापन

शुरुआती स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए पाथोलॉजिकल टेस्ट किए जाते हैं. इसमें ब्लड टेस्ट के जरिए पहचानने की कोशिश की जाती है कि DNA में किसी तरह के बदलाव हुए हैं या नहीं. 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति के लिए इस टेस्ट की सलाह आमतौर पर डॉक्टर नहीं देते हैं.

क्लीनिकल ब्रेस्ट एग्जाम में डॉक्टर हाथों से छूकर स्तनों और बगल की जांच करते हैं ताकि यह पता लगा सकें कि कोई गांठ तो नहीं बन रही.

विज्ञापन

बायोप्सी

बायोप्सी के लिए प्रभावित हिस्से से टिशूज या सेल्स का छोटा सैंपल लिया जाता है और इसकी जांच की जाती है. इस सैंपल की जांच से कंफर्म होता है कि ब्रेस्ट कैंसर है या नहीं.

विज्ञापन

स्तन कैंसर के क्या लक्षण होते हैं

  • स्तन कैंसर में स्तन या बगलों में कोई गांठ बन सकती है. यह गांठ मोटी होती है और स्तन कैंसर की शुरुआत में नजर आती है.
  • स्तन कैंसर में स्तनों का आकार बदलने लगता है. स्तन की शेप और साइज सामान्य से अलग दिख सकते हैं.
  • निप्पल में एब्नॉर्मल बदलाव नजर आते हैं. निपल का रंग बदला हुआ नजर आ सकता है या उससे पपड़ी छूटने लगती है.
  • निप्पल से सफेद डिस्चार्ज या खून जैसा डिस्चार्ज हो सकता है. अगर निप्पल्स से तरल निकल रहा है तो जांच में देरी ना करें.
  • स्तन की त्वचा बदली हुई दिखती है. त्वचा लाल हो सकती है, दाने नजर आ सकते हैं या त्वचा का टेक्सचर संतरे के छिलके के टेक्सचर जैसा नजर आता है
  • स्तन में दर्द रहने लगता है. छूने पर दर्द बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें – हेपेटाइटिस ए के क्या लक्षण हैं? आंखों के पीलेपन से लेकर पेशाब के रंग तक से पता चलेंगे Hepatitis A Symptoms

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ