हेपेटाइटिस बी क्यों है लिवर के लिए बेहद खतरनाक? जानें लक्षण और किन लोगों को है ज्यादा खतरा

क्या आप जानते हैं क्या होता है हेपेटाइटिस बी, जिसकी चपेट में आज दुनिया की बड़ी आबादी है? इस स्टोरी में समझें, इस गंभीर बीमारी के छिपे लक्षण और बचाव का सीधा व आसान तरीका.

Hepatitis B

हेपेटाइटिस बी कितना खतरनाक है? (Image: AI/Pexels)

विश्व हेपेटाइटिस दिवस (World Hepatitis Day) हर साल आज ही के दिन यानी 28 जुलाई को मनाया जाता है. इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी को लेकर जागरूक करना है, ताकि हर किसी को इस छिपी बीमारी के बारे में जानकारी हो. बता दें कि इस बार के हेपेटाइटिस डे 2026 का थीम लेट्स ब्रेक इट डाउन (Let’s Break it Down) यानी ‘आइए इसे समझे और खत्म करें’ रखा गया है.

विज्ञापन

दरअसल, हेपेटाइटिस एक ऐसी बीमारी है जो मुख्य रूप से लिवर को प्रभावित करती है. अगर समय रहते इसका पता न चले तो यह बीमारी लिवर सिरोसिस, लिवर फेलियर और लिवर कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि आज दुनियाभर में लाखों लोग इस बीमारी की चपेट में हैं, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण कई मरीजों को लंबे समय तक अपनी बीमारी का पता ही नहीं चल पाता. वैसे तो इसके प्रमुख प्रकार हेपेटाइटिस A, B, C, D और E हैं, लेकिन आज हम आपको ‘B’ के बारे में बताएंगे, जो बड़ी संख्या में लोगों को अपना शिकार बना रही है.

विज्ञापन

क्या होता है हेपेटाइटिस बी? कैसे बनाता है अपना शिकार

हेपेटाइटिस बी (Hepatitis B) एक वायरल संक्रमण है, जो हेपेटाइटिस बी वायरस (HBV) के कारण होता है. यह वायरस संक्रमित खून, असुरक्षित इंजेक्शन, संक्रमित सुई, असुरक्षित शारीरिक संबंध और संक्रमित मां से नवजात शिशु तक पहुंच सकता है. इससे प्रभावित कई लोगों में शुरुआती समय में कोई लक्षण दिखाई नहीं देते और वह आराम से रहते हैं. लेकिन इसका असर धीरे-धीरे दिखाई देने लगता है और कई तरह की मुश्किलें पैदा कर देता है. यही कारण है कि एक्सपर्ट्स समय-समय पर जांच कराने की सलाह देते हैं, खासकर उन लोगों को जिनके परिवार में ऐसा कोई इतिहास रहा हो.

विज्ञापन

हेपेटाइटिस बी के लक्षण कैसे दिखते हैं?

हेपेटाइटिस बी के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं. आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि, कई बार यह बीमारी लंबे समय तक बिना किसी संकेत के रहता है, जबकि कुछ लोगों में थकान, भूख कम लगना, मतली, उल्टी, बुखार, पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, गहरे रंग का पेशाब और आंखों या त्वचा का पीला पड़ना (पीलिया) जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. अगर ये समस्याएं लगातार बनी रहें, तो बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लेकर जांच कराना बहुत जरूरी हो जाता है. क्योंकि समय पर पहचान होने से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है और सही इलाज से स्थिति को काबू में किया जा सकता है.

हेपेटाइटिस बी से कैसे बचाएं अपने आप को?

इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए अपनी आदतों में कुछ जरूरी बदलाव और जागरूकता की जरूरत है. अगर आप वक्त रहते इन बातों को समझ जाते हैं, तो आप इस बीमारी से अपने आपको बचा सकते हैं. बता दें कि, हेपेटाइटिस बी से बचाव का सबसे बेहतर तरीका टीका लगवाना (वैक्सीनेशन) माना जाता है. हालांकि, इसी के साथ जरूरी है कि आप खून लेते समय पहले उसकी सही से जांच कराएं, हमेशा नई और साफ सुई का इस्तेमाल करें. इसके अलावा अगर परिवार में किसी व्यक्ति को हेपेटाइटिस बी है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार अन्य सदस्यों की जांच कर उन्हें टीका लगवा दें. सही जानकारी, समय पर जांच और सावधानी अपनाकर आप इस संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं और लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ