'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', INDIA ब्लॉक की रैली से पहले राहुल गांधी की प्रदर्शनकारियों से बड़ी अपील; जारी किया Video

INDIA ब्लॉक की रामलीला मैदान रैली से पहले राहुल गांधी ने दिल्ली आने वाले लोगों से स्थानीय दुकानों से खरीदारी करने की अपील की। BJP पर अफवाह फैलाने का आरोप भी लगाया.

Rahul video

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर प्रदर्शनकारियों से की अपील. (Photo: Rahul Gandhi/x)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली से पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे लोगों से खास अपील की है. उन्होंने कहा कि रैली और मार्च में हिस्सा लेने के साथ-साथ लोग दिल्ली के स्थानीय बाजारों से खरीदारी भी करें, जिससे त्योहारों के इस मौसम में छोटे व्यापारियों को आर्थिक मदद मिल सके. राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रदर्शन से व्यापारियों को नुकसान नहीं होगा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस मुद्दे पर अफवाह फैला रही है.

विज्ञापन

‘रैली के साथ बाजारों में भी जाएं लोग’

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि अगले दिन लाखों लोग रामलीला मैदान में होने वाले मार्च के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं. इस समय देश में दिवाली, छठ और भाई दूज जैसे त्योहारों का माहौल है. ऐसे में बाहर से दिल्ली आने वाले लोगों को स्थानीय कारोबारियों और दुकानदारों की मदद करनी चाहिए. राहुल गांधी ने अपने वीडियो में कहा कि प्रदर्शनकारी रैली और मार्च में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली के छोटे दुकानदारों से खरीदारी करें. उन्होंने कहा, ‘प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए. व्यापारियों का फायदा हो जाएगा.’

विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली आने वाले लाखों लोगों के लिए यह स्थानीय व्यापारियों की मदद करने का अच्छा अवसर है. उनके मुताबिक, छोटी-छोटी दुकानों से सामान खरीदने पर कारोबारियों को फायदा होगा और त्योहारों के दौरान उनकी बिक्री भी बढ़ सकती है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे राजनीतिक विरोध के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी योगदान दें.

विज्ञापन

12 मार्केट संघों ने राहुल गांधी को लिखी थी चिट्ठी

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी दिल्ली के 12 मार्केट संघ ने मिलकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर रैली स्थगित करने की अपील की थी. सदर बाजार बारी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा था, ‘व्यापारियों में बहुत गुस्सा है, वो लगातार मांग कर रहे हैं कि राहुल गांधी व्यापारियों का दर्द समझें. उन्हें बस अपनी रैली को थोड़ा आगे बढ़ा देना चाहिए.’ उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि वो मोहब्बत की दुकान चला रहा हैं’, लेकिन इसके चक्कर में हमारी दुकान क्यों बर्बाद कर रहे हैं? आज हमारा कारोबार लगभग खत्म हो गया है. इस वजह से लोग अपने टिकट रद्द कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ