विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा, मुंबई के लिए खेलने को तैयार हिटमैन!
Rohit Sharma: भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा घरेलू क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित ने MCA को बताया है कि वह श्रीलंका ODI सीरीज के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलने के लिए उपलब्धता रहेंगे.
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर खेलते नजर आएंगे रोहित शर्मा (PIC Credit - ANI)
Rohit Sharma set to Play Vijay Hazare Trophy: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाते नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित 14 दिसंबर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी 2026-27 में मुंबई के लिए खेलेंगे. हिटमैन ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलने के लिए अपनी उपलब्धता की जानकारी दे दी है. रोहित 13 से 19 दिसंबर तक श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की घरेलू ODI सीरीज के बाद टीम से जुड़ेंगे. इससे पहले भी उन्होंने 2025-26 सीजन में मुंबई की टीम का प्रतिनिधित्व किया था.
विज्ञापन
विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार रोहित शर्मा
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को बता दिया है कि वह 14 दिसंबर से शुरू होने वाली 2026-27 विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलने के लिए तैयार हैं. हालांकि, वह कितने मुकाबलों में उपलब्ध रहेंगे, इसकी जानकारी बाद में देंगे. MCA के एक सूत्र ने TOI को बताया कि, “उन्होंने हमें जानकारी दी है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलेंगे. भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म होने के बाद वह उपलब्ध रहेंगे. वह कितने मैच खेल पाएंगे, इसकी जानकारी बाद में देंगे.”
विज्ञापन
🚨 ROHIT SHARMA × VIJAY HAZARE TROPHY 🔥
– Rohit has confirmed MCA that he will be available for Vijay Hazare Trophy after Sri Lanka ODIs. [Devendra Pandey]
श्रीलंका सीरीज के बाद मुंबई टीम से जुड़ेंगे हिटमैन
टीम इंडिया को दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेलनी है. यह सीरीज 13 से 19 दिसंबर के बीच होगी. वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी का लीग स्टेज 14 से 29 दिसंबर तक चलेगा, जिसके बाद 2 से 8 जनवरी तक नॉकआउट मैच होंगे. मुंबई की टीम विजय हजारे ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला 14 दिसंबर को सर्विसेज के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद टीम को जम्मू-कश्मीर और झारखंड से भी भिड़ना है.
भारत-श्रीलंका सीरीज और विजय हजारे ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबलों की तारीखें एक-दूसरे से टकरा रही हैं. ऐसे में रोहित 21 दिसंबर को सौराष्ट्र के खिलाफ मुंबई के चौथे मुकाबले से टीम के साथ जुड़ सकते हैं. रोहित के पास लीग स्टेज के आखिरी 10 दिन अपनी घरेलू टीम के लिए खेलने के लिए बचेंगे, क्योंकि 3 जनवरी से भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज शुरू होगी.
विज्ञापन
𝐒𝐏𝐎𝐎𝐊𝐘 𝐒𝐄𝐀𝐒𝐎𝐍, 𝐑𝐎-𝐊𝐎 𝐒𝐓𝐘𝐋𝐄 🎃
Forget the ghosts and ghouls… the Kiwis have a different nightmare to worry about. 😈
Watch Rohit Sharma and Virat Kohli in action in the HERO VIDA India Tour of New Zealand 1st ODI on 4th Nov, 7:30 AM onwards, LIVE on Sony… pic.twitter.com/rnez540OSa
रोहित शर्मा के लिए क्यों अहम है विजय हजारे ट्रॉफी?
39 वर्षीय रोहित शर्मा के लिए आगामी विजय हजारे ट्रॉफी बेहद अहम हो सकती है, क्योंकि भारतीय टीम को 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले सीमित संख्या में ही वनडे मुकाबले खेलने हैं. ऐसे में रोहित के लिए 50 ओवर के क्रिकेट में लगातार अभ्यास करना और अपनी मैच फिटनेस बनाए रखना जरूरी होगा. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं. इसके बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी खेलना है.
विज्ञापन
इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए वर्ल्ड कप की तैयारियों को मजबूत करने का अच्छा मौका होगा. बता दें कि, 2027 वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है. ऐसे में रोहित की नजरें इस बड़े टूर्नामेंट से पहले अपनी लय और फिटनेस बरकरार रखने पर होंगी.