Roman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए ललकारा

WWE में अभी तक रोमन रेंस का वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रन शानदार रहा है. वो अच्छा काम कर रहे हैं. हालांकि अब उन्हें एक खतरनाक रेसलर ने चुनौती पेश कर दी है. दोनों के बीच बहुत जल्द मुकाबला हो सकता है.

Roman Reigns

रोमन रेंस को मिली खुली चुनौती (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. 2012 से लगातार वो काम कर रहे हैं. 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया था. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे. इस दौरान उन्होंने कई दिग्गजों को हराया. 2024 में उनके टाइटल रन का अंत कोडी रोड्स ने किया था. खैर ये साल भी रोमन के लिए अच्छा रहा है. मौजूदा समय में उनके पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी है. उनका टाइटल रन शानदार रहा है. हालांकि अब इस पर खतरा मंडरा गया है. एक खूंखार रेसलर ने उन्हें खुली चुनौती दी है.

विज्ञापन

रोमन रेंस ने कब जीता टाइटल?

2026 की शुरुआत में रोमन रेंस ने सऊदी अरब में हुए रॉयल रंबल को जीता. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को चुनौती पेश की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. रेंस ने पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. रेंस का इसके बाद से टाइटल रन शानदार चल रहा है. वो जेकब फाटू, सैथ रॉलिंस, पेंटा और एलए नाइट को हरा चुके हैं. रेंस ने इन सभी को अकेले ही हराया है. इस बार उन्होंने अपने भाइयों का साथ नहीं लिया.

विज्ञापन

रॉयस कीज ने दी चुनौती

रोमन रेंस की ब्लडलाइन की राइवलरी मौजूदा समय में रॉयस कीज के 946 ग्रुप से चल रही है. इनके बीच खूब पंगा हो गया है. पिछले हफ्ते रोमन ने भी रिंग में आकर अपने भाइयों को बचाया था. रेंस की ब्लडलाइन में सोलो सिकोआ की वापसी भी हो गई है. कीज की नजरें रेंस की वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पर भी हैं. वो रोमन को हराना चाहते हैं. Bleacher Report को हाल ही में कीज ने अपना इंटरव्यू दिया. उन्होंने वहां पर कंफर्म किया कि वो रेंस को चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश करेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि अब कंपनी में कोई भी सुरक्षित नहीं है. इसके जरिए उन्होंने रेंस को ललकारा है.

विज्ञापन

रेंस और कीज का कब हो सकता है मुकाबला?

हाल ही में Boozer ने सोशल मीडिया पर Royal Rumble 2027 में रोमन रेंस के विरोधी को लेकर बड़ी खबर दी. रिपोर्ट के अनुसार Royal Rumble 2027 में रोमन की टक्कर रॉयस कीज के साथ हो सकती है. दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए टक्कर हो सकती है. वैसे मौजूदा स्टोरीलाइन के हिसाब से लग रहा है कि आगे जाकर कीज और रेंस की टक्कर होना पक्का है. इससे पहले इनकी टीमों के बीच वॉरगेम्स मैच भी तय लग रहा है. कंपनी द्वारा इसका बिल्डअप किया जा रहा है. कीज को आगे जाकर कंपनी द्वारा बड़ा पुश भी दिया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ