Vitamin B12 Ki Kami Ke Lakshan: विटामिन बी12 एक ऐसा विटामिन है जिसके लिए कहा जाता है कि इसकी कमी शरीर को खोखला कर देती है. शरीर को बोन मैरो में हेल्दी ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन के लिए विटामिन बी12 की जरूरत होती है. ऐसे में इसकी कमी से व्यक्ति अनीमिया का शिकार भी हो सकता है. हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग में छपी रिपोर्ट के अनुसार, पेट के किसी हिस्से को हटाने की सर्जरी होने पर व्यक्ति के शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है, आंतों में बैक्टीरिया पनपने से ऐसा हो सकता है और खानपान में विटामिन बी12 ना होने पर भी विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) हो जाती है. ऐसे में यहां जानिए हार्वर्ड के अनुसार, विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर पर कैसे लक्षण नजर आते हैं जिनसे विटामिन बी12 की कमी को पहचाना जा सकता है.
विटामिन बी12 की कमी के क्या लक्षण होते हैं | Symptoms Of Vitamin B12 Deficiency
विटामिन बी12 की कमी के शुरुआती लक्षण धीरे-धीरे पनपते हैं इसीलिए समय रहते पहचानने मुश्किल होते हैं, ऐसे में दिक्कत थोड़ी बढ़ने लगती है तो ये लक्षण दिख सकते हैं –
- कमजोरी और थकान
- सिर हल्का लगना या चक्कर आना
- पाल्पिटेशंस और दिल की धड़कन का बढ़ना
- सांस फूलना
- जीभ का सूजा हुआ दिखना, लाल दिखना
- जी मिचलाना और उल्टी आना
- वजन कम होना
- दस्त लग जाना
- त्वचा और आंखों पर पीलापन नजर आना
अगर विटामिन बी12 लेवल्स लंबे समय तक कम रहें तो नर्व सेल्स पर ठीक ना होने वाला डैमेज हो सकता है और कुछ ऐसे लक्षण नजर आ सकते हैं –
- हाथ-पैर सुन्न पड़ सकते हैं या उनमें झनझनाहट होती है
- चलने में दिक्कत आने लगती है
- मसल्स कमजोर होने लगती हैं
- चिड़चिड़ापन महसूस होता है
- याद्दाश्त कमजोर हो सकती है
- डिमेंशिया हो सकता है
- डिप्रेशन हो सकता है
- साइकोसिस की संभावना बढ़ जाती है
कितने दिन में ठीक होती विटामिन बी12 की कमी
विटामिन बी12 की कमी को पहचानकर इसका टेस्ट करवाया जाए और ट्रीटमेंट शुरू किया जाए तो कुछ दिनों में ही सुधार दिखने लगता है. जिन लोगों में खानपान के कारण विटामिन बी12 की कमी हुई है वे ओरल सप्लीमेंट्स लेकर और खानपान में विटामिन बी12 की मात्रा बढ़ाकर इस कमी को पूरा कर सकते हैं.
जिन लोगों में पर्निसियस एनीमिया है या जिनकी आंतें विटामिन बी12 को एब्जॉर्ब नहीं कर सकते हैं उन्हें विटामिन बी12 के इंजेक्शन दिए जा सकते हैं.
किन चीजों से मिलता है विटामिन बी12
फिश और सीफूड – साल्मन, टूना, सार्डिन्स और ट्राउट विटामिन बी12 से भरपूर मछलियां हैं. 100 ग्राम साल्मन से ही शरीर को दिन की जरूरत का दोगुना विटामिन बी12 मिल जाता है. शेलफिश जैसे क्लैम्प्स और क्रैब भी विटामिन बी12 से भरपूर (Vitamin B12 Rich Foods) होते हैं.
अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स – अंडे, दूध, दही और चीज विटामिन बी12 के अच्छे स्त्रोत होते हैं.
मीट – चिकन से हाई क्वालिटी प्रोटीन और अच्छी मात्रा में विटामिन बी12 मिल जाता है.
फोर्टिफाइड प्लांट बेस्ड मिल्क – वीगन लोगों के लिए विटामिन बी12 पाने के लिए फोर्टिफाइड प्लांड बेस्ड मिल्क फायदेमंद होता है. विटामिन बी12 फोर्टिफाइड सोया मिल्क, आल्मंड मिल्क या ओट मिल्क लिया जा सकता है.
न्यूट्रिशनल यीस्ट – न्यूट्रिशनल यीस्ट में विटामिन बी12 होता है. इसके एक चम्मच से ही रोज की विटामिन बी12 की जरूरत पूरी हो जाती है.
फोर्टिफाइड ब्रेकफास्ट सीरियल्स – विटामिन बी12 पाने के लिए फोर्टिफाइड सीरियल्स लिए जा सकते हैं. फोर्टिफाइड प्लांट मिल्क से विटामिन बी12 की डबल मात्रा मिलती है.
सप्लीमेंट्स और मल्टीविटामिन – डॉक्टर की सलाह से विटामिन बी12 के सप्लीमेंट्स या मल्टीविटामिन लिए जा सकते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.