Symptoms Of Heart Attack: अगर आपको अक्सर सीने में अचानक दर्द उठता है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। यह हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं।अधिकांश लोगों को शुरू में कोई लक्षण नहीं होते हैं, और कई दिनों या महीनों में धीरे-धीरे करके सांस लेने में कठिनाई और थकान महसूस होती है। इसमें फेफड़ों, पेट, या पैरों में तरल जमा होता है। जब हार्ट की नसें ब्लॉक हो जाती है और चक्कर आने की समस्या होती रहती है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप के शरीर में विटामिन-डी की मात्रा बहुत कम है। इससे हृदय संबंधी रोगों के होने का खतरा बढ़ता है। आज इस विषय पर बात करते हुए हम हार्ट अटैक के क्या -क्या लक्षण है, उसके बारे में जानेंगे और इनसे सावधान रहने की कोशिश करेंगे।
दिल के दौरे में शुरुआती लक्षण
दिल के दौरे की शुरुआती लक्षणों में सीने में दर्द, बांह और या कंधे में दर्द और कमजोरी शामिल हैं। यह लक्षण कुछ दिन, सप्ताह या घंटे पहले भी हो सकते हैं। यदि आप के शरीर में विटामिन-डी की मात्रा बहुत कम है तो इससे हृदय संबंधी रोगों के होने का खतरा बढ़ता है।
ये भी पढ़े- सावधान! बच्चों के दूध की मार्केटिंग पड़ सकती है भारी, जरूरी पोषण की कमी के साथ कई नुकसान
हर्ट की समस्या में बीमार महसूस करना
दिल कमजोर होने के प्रमुख लक्षणों में से एक सांस लेने में कठिनाई होना। इसमें सांस फूलना शुरू हो जाता है। इसके साथ ही सीने में दर्द होने लगता है। ऐसी स्थितियां जिनके बारे में आप नहीं सोचेंगे कि वे दिल से संबंधित हैं, जैसे सीने में दर्द के साथ बीमार या मिचली महसूस भी महसूस होने लगती है।
Symptoms Of Heart Attack
दिल के दौरे में दांत और गर्दन का संबंध
कभी-कभी दिल का दौरा जबड़ों, दांतों और गर्दन में महसूस की जाती है, क्योंकि इसके पास जो नसें होती हैं वे आपके हृदय से निकलती हैं। ये दर्द थोड़ी-थोड़ी देर में होता है। सांस लेने में परेशानी, खांसी का दौरा और भारी सांस लेना ऐसे लक्षण दिखते है। एक रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि 42 % महिलाएं जिन्हें हार्ट अटैक आया उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ता है।
Symptoms Of Heart Attack
कंजेस्टिव हार्ट फैल की जानकारी
जब कंजेस्टिव हार्ट फैल होता है, तो हार्ट के एक या दोनों निचले चैंबर ब्लड को ठीक से पंप करना बंद कर देते हैं। इससे ब्लड का प्रवाह धीमा हो जाता है और आपके पैरों, टखनों और पैरों में नसों में वापस आ जाता है। इससे एडीमा होता है। शरीर के टिश्यू में बहुत अधिक लिक्विड पदार्थ फंसने के कारण सूजन हो जाती है। इसमें थोड़ा काम करने में भी सांस लेने में दिक्कत और थकान महसूस होती है। इसके साथ ही पैर और पेट में सूजन आ जाती है और मांसपेशियों में लगातार दर्द होता रहता है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
9 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
12 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
13 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
14 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines