Home Remedies For Swelling: सुबह उठते ही कई लोगों को शरीर में सूजन यानी इन्फ्लेमेशन की समस्या होने लगी है. पैरों में सूजन, कभी हाथों में भारीपन या चेहरे पर सूजन दिखाई देने लगती है. कई बार यह समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और किडनी या लिवर से जुड़ी दिक्कत होने लगती है. हालांकि, कई रिसर्च में इसके होने का कारण ज्यादा नमक खाने, लंबे समय तक बैठे रहने या हार्मोनल बदलाव है, जिस पर वक्त रहते ध्यान देने की जरूरत है. इसको लेकर बाबा रामदेव का कहना है कि अगर शरीर में बार-बार सूजन रहती है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आयुर्वेद और योग की मदद से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इसलिए हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिनकी मदद से शरीर की सूजन से राहत पाई जा सकती है.
इसे भी पढ़ें- शरीर में अकड़न हो तो सुबह उठते ही 3 मिनट के लिए करें यह काम, दूर हो जाएगा दर्द
शरीर में सूजन क्यों होती है?
शरीर में सूजन को मेडिकल भाषा में Edema कहा जाता है. बाबा रामदेव के अनुसार, यह समस्या तब होती है जब शरीर में फ्लूड जमा होने लगता है. सूजन शरीर के किसी एक हिस्से जैसे पैर, हाथ, चेहरा या पूरे शरीर में भी दिखाई दे सकती है.
- ज्यादा नमक खाना
- लंबे वक्त तक बैठे रहना
- किडनी से जुड़ी समस्या
- हार्मोनल बदलाव
- दिल की बीमारी
- लिवर की समस्या
बाबा रामदेव से जानिए सूजन दूर करने के चमत्कारी आयुर्वेदिक उपाय
- बाबा रामदेव का कहना है कि सूजन से छुटकारा पाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है. हल्दी आयुर्वेद में प्राकृतिक एंटी-इन्फ्लेमेटरी माना जाता है, जिसमें मौजूद करक्यूमिन सूजन को कम करने में मदद करता है. इसके लिए आपको रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में हल्दी डालकर पीना होगा.
- मेथी के बीज शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करते हैं. यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में भी फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए रातभर मेथी दाना को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इस्तेमाल करें. कुछ दिनों में सूजन में आराम महसूस हो सकता है.
- बाबा रामदेव का कहना है कि इसके लिए अजवाइन का पानी भी बहुत फायदेमंद है. अजवाइन पाचन को मजबूत करती है और गैस या पानी रुकने की समस्या को कम करती है, जिससे सूजन भी कम होती है. आपको उबालकर एक गिलास पानी पीना होगा.
- आयुर्वेद में त्रिफला को शरीर को डिटॉक्स करने वाली औषधि माना जाता है. यह पाचन सुधरता है और शरीर में जमे विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है. रात को सोने से पहले आधा चम्मच त्रिफला पाउडर गुनगुने पानी के साथ लें. इससे शरीर में सूजन कम होने में मदद मिल सकती है.
- रोजाना रोज करने से फायदा होगा. आप योग और प्राणायाम को अपने रूटीन में शामिल करें. इससे शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और सूजन कम होने लगती है.
इसे भी पढ़ें- बच्चों में चिकनपॉक्स का पहला लक्षण क्या है? यहां जानिए Chickenpox होने पर क्या करें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
4 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
7 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
8 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
9 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
12 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
14 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
16 hrs agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines