Myth and Facts: क्या खाना शेयर करने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने दूर किया सबसे बड़ा भ्रम
Does Tb Spread By Sharing Food: अक्सर लोग सोचते हैं कि टीबी की बीमारी खाना शेयर करने व हाथ मिलाने से फैलती है. लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है और कितना झूठ, आइए जानते हैं AIIMS के डॉक्टर से?
टीबी एक गंभीर बीमारी है, जिससे भारत में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित है. इस बीमारी को लेकर लोगों के बीच कई तरह की बातें फैली हुई में, जिसमें कई या तो गलत होती और कई सही भी होती है. ऐसी ही एक बात टीबी को लेकर लोगों के बीच मशहूर है कि टीबी के मरीज के साथ अगर कोई खाना शेयर किया जाए, तो भी टीबी की बीमारी फैल सकती है. अब इस बात में कितनी सच्चाई है और कितनी ये बात गलत है, इसका जवाब खुद AIIMS के डॉक्टर ने दिया है. आइए जानते हैं क्या सच में टीबी की बीमारी खाना शेयर करने से फैलती है?
WHO के अनुसार, ट्यूबरकुलोसिस (TB) बैक्टीरिया से होने वाली एक संक्रामक बीमारी है जो ज्यादातर फेफड़ों को प्रभावित करती है. यह हवा के जरिए फैलती है, वो भी तब, जब TB से पीड़ित मरीज खांसता, छींकता या थूकता है. WHO के अनुसार, TB से बचा जा सकता है और इसका इलाज भी संभव है. WHO का अनुमान है कि दुनिया की लगभग एक-चौथाई आबादी TB बैक्टीरिया से संक्रमित हो चुकी है. अगर कोई व्यक्ति इस बीमारी से संक्रमित हों, तो शिशुओं और बच्चों में इस बीमारी के होने का जोखिम ज्यादा होता है. TB की बीमारी का इलाज आमतौर पर एंटीबायोटिक्स से किया जाता है और इलाज न होने पर यह जानलेवा भी हो सकती है.
क्या खाना शेयर करने से फैल सकती है ये बीमारी?
लोगों के बीच आपने ये बात बहुत ज्यादा सुनी होगी कि अगर कोई व्यक्ति टीबी की बीमारी से पीड़ित है और अगर वह किसी व्यक्ति के साथ खाना शेयर करता है, तो उसकी बीमारी दूसरों को भी हो सकती है. लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, इसको लेकर AIIMS के डॉ. मनीष सोनेजा ( प्रोफेसर, मेडिसिन विभाग, एम्स, नई दिल्ली) यूट्यूब वीडियो में इस बात को साफ किया की टीबी की बीमारी यानी ट्यूबरकुलोसिस खाना शेयर करने और नॉर्मल कैजुअल फिजिकल कॉन्टैक्ट यानी हाथ मिलाने से नहीं फैलती है. यानी कि अगर आप अबतक ये सोचते थे कि किसी टीबी के मरीज से हाथ मिलाना भी आपको उस बीमारी से पीड़ित कर सकता है, तो आप गलत है.
विज्ञापन
देखें वीडियो:
कैसे फैल सकती है टीबी की बीमारी
AIIMS डॉ. मनीष सोनेजा ने स्पष्ट किया कि टीबी की बीमारी हवा से फैलती है, वो भी तब जब, टीबी से पीड़ित व्यक्ति लोगों के बीच खांसता है, छींकता है और मरीज जब बात करता है, तो हवा के जरिए यह बीमारी फैल सकती है. इसके अलावा भी कई चीजें है, जो इस बीमारी को फैलने में मदद कर सकती है. ये सबसे ज्यादा तब फैलती है, जब टीबी का मरीज एक कमरे में हो और वेंटिलेशन अच्छा न हो और वहां खांसता या छींक देता है और आसपास बैठे लोग के अंदर वह कण चले जाए, तो बाकी लोगों को भी ये बीमारी हो सकती है. AIIMS डॉक्टर ने साफ किया कि हाथ मिलाना, खाना शेयर करना जैसी मिथक लोगों के बीच मशहूर है और इससे मरीज को बुरा लगता है, इसलिए जरूरी है कि इस बीमारी को लेकर सही जानकारी रखें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.