बच्चों में चिकनपॉक्स का पहला लक्षण क्या है? यहां जानिए Chickenpox होने पर क्या करें

Chickenpox In Babies: चिकनपॉक्स संक्रामक होता है इसीलिए इसका जल्द से जल्द पता लगाकर बच्चे को घर के बाकी सदस्यों और बच्चों से दूर रखना जरूरी होता है. यहां जानिए चिकनपॉक्स होने का पहला लक्षण क्या है.

Chickenpox Ke Lakshan

Chickenpox Ke Lakshan: चिकनपॉक्स के लक्षण कैसे नजर आते हैं, जानिए यहां.

Chickenpox Symptoms: व्यक्ति को उम्र के किसी ना किसी पड़ाव पर चिकनपॉक्स हो सकता है. यह ज्यादातर बचपन में होता है और इसे चेचक या साधारण भाषा में माता निकलना भी कहा जाता है. चिकनपॉक्स होने से 1-2 दिन पहले से ही शरीर पर इसके अलग-अलग लक्षण (Mata Nikalne Ke Lakshan) नजर आने लगते हैं. इन लक्षणों को पहचानकर बच्चे को घर के बाकी सदस्यों और दूसरे बच्चों से दूर रखना जरूरी होता है क्योंकि चिकनपॉक्स संक्रामक होता है और तेजी से फैलता है. ऐसे में यहां जानिए चिकनपॉक्स होने पर इसके शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं और किस तरह इन लक्षणों से चिकनपॉक्स की पहचान की जा सकती है.

विज्ञापन

चिकनपॉक्स के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं | Early Signs Of Chickenpox

चिकनपॉक्स होने से 24 से 48 घंटे पहले से ही बच्चे के शरीर पर इसके लक्षण दिख सकते हैं. बच्चे को हल्का बुखार आ जाता है, शरीर में थकान और सुस्ती छाने लगती है, भूख में कमी आ जाती है, सिर में दर्द होता है और मांसपेशियों में भी दर्द होने लगता है.

विज्ञापन

चिकनपॉक्स होने के मुख्य लक्षण क्या हैं

  • चिकनपॉक्स हो जाने के 1-2 दिन बाद शरीर पर दाने और फफोले निकलने लगते हैं. ये दाने लाल या सफेद हो सकते हैं और चेहरे, छाती, पीठ, हाथ, पैर और लगभग शरीर के हर हिस्से पर निकलते हैं.
  • शरीर पर पानी वाले फफोले हो जाते हैं. ये छाले की तरह दिखते हैं और इन्हें फोड़ दिया जाए तो इनमें जलन होती है और दर्द होने लगता है.
  • चेचक हो जाने के 5 से 7 दिनों में ये छाले खुद ही फूटकर सूखने लगते हैं और इनपर पपड़ी जमना शुरू हो जाती है.

बच्चे को चिकनपॉक्स हो जाए तो क्या करें

विज्ञापन

अगले बच्चे को चिकनपॉक्स हो गया है तो उसे नीम की पत्तियों का गुच्छा बनाकर दें. इस गुच्छे को बच्चे के शरीर पर फेरने से चिकनपॉक्स के दानों की खुजली कम होती है. बच्चे को नीम के पानी से नहलाया भी जा सकता है. इसके अलावा, संक्रमण को रोकने के लिए माता-पिता अपने और बच्चे के नाखून काट दें. बच्चे को समझाएं कि दानों को नाखून से नोचे नहीं, ये दाने फोड़े जाने पर अपने निशान छोड़ देते हैं. बच्चे को सूती कपड़े पहनाकर रखें और उसका बिस्तर अलग लगाएं.

बच्चे के खानपान का रखें ख्याल

विज्ञापन
  • बच्चे के शरीर में हाइड्रेशन बनी रहे इसके लिए उसे खूब सारा नारियल पानी दें, ताजे फलों का रस दें और सादा पानी पीने के लिए देते रहें.
  • भोजन ऐसा दें जो हल्का हो और जिसे खाने-चबाने में बच्चे को तकलीफ ना हो. बच्चे को सादा चीजें दें और बिना मिर्च और मसाले वाला खाना खाने के लिए दें.
  • अगर बच्चे को बुखार हो तो डॉक्टर से जांच करवाकर डॉक्टर के कहेनुसार ही दवा दें.

यह भी पढ़ें – आंखों में गुलाल चला जाए तो क्या करें? आई सर्जन ने बताया आंख में रंग जाने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ