क्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया

रूस के साइबेरिया क्षेत्र का एक मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यहां एक सीक्रेट एंटी-प्लेग रिसर्च लैब में इंफेक्शन फैला है, जिसने चिंता और बड़ा दी है क्योंकि इस संक्रमण की चपेट में आने की वजह से 28 साल की एक महिला की मौत भी हुई है. 

Russia Siberia plague laboratory woman death 200 people quarantined and masks made mandatory

रूस की स्वास्थ्य एजेंसी ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि महिला की मौत प्लेग से हुई थी या इलाके में प्लेग जैसी बीमारी फैली हुई है. Image Credit- Freepik

रूस के साइबेरियाई इलाके इरकुत्स्क में एक महिला रिसर्चर की मौत हो गई है. मौत की वजह एक तरह का इंफेक्शन बताया जा रहा है, जिसके बाद देश-विदेश में प्लेग वायरस को लेकर चिंता बढ़ गई है. रूस की सरकारी समाचार एजेंसी TASS की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला इरकुत्स्क के एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में काम करती थीं. गंभीर निमोनिया के बाद उनकी मौत हो गई, जिसके बाद उनके करीब आने वाले करीब 200 लोगों को मेडिकल निगरानी और आइसोलेशन में रखा गया है. हालांकि, रूस की स्वास्थ्य एजेंसी ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि महिला की मौत प्लेग से हुई थी या इलाके में प्लेग जैसी बीमारी फैली हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 वर्षीय रिसर्च कर्मचारी को गंभीर निमोनिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई. यह मामला इसलिए भी चर्चा में आया क्योंकि वह इरकुत्स्क के एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में काम करती थीं. एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि काम के दौरान प्लेग बैक्टीरिया वाले टेस्ट ट्यूब के टूटने की घटना हुई थी.

निगरानी में करीब 200 लोगों को क्यों रखा गया है?

इस खबर के बाद महिला के करीब आए सभी लोगों को मेडिकल निगरानी में रखा गया है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 200 लोगों को अस्पताल में आइसोलेशन या निगरानी में रखा गया. हालांकि, अब तक निगरानी में रखे गए लोगों में बीमारी के लक्षण पाए जाने की कोई पुष्टि नहीं हुई है.

विज्ञापन

न्यूमोनिक प्लेग है इंफेक्शन का नाम

इस इंफेक्शन का नाम न्यूमोनिक प्लेग बताया जा रहा है, जो प्लेग का खतरनाक रूप माना जाता है. यह इंसान के फेफड़ों पर सीधा अटैक करता है और यह हवा के जरिए फैलता है. इसलिए एक दूसरे से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है, लेकिन अगर सही वक्त पर ध्यान दे दिया जाए तो इस इंफेक्शन से काफी हद तक बचा जा सकता है.

क्या रूस में प्लेग फैल गया है?

फिलहाल इसकी इंफेक्शन की पुष्टि नहीं की गई है. हालांकि, महिला की मौत के बाद करीब 200 लोगों की निगरानी की जा रही है, लेकिन रूस की स्वास्थ्य एजेंसी ने अभी प्लेग को इसकी वजह नहीं बताया है. फिलहाल, इसको लेकर रिसर्च की जा रही है, जिसके बाद ही खुलासा किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ