शरीर में अकड़न हो तो सुबह उठते ही 3 मिनट के लिए करें यह काम, दूर हो जाएगा दर्द

Sharir Me Akdan: अगर आपको भी अक्सर ही शरीर में अकड़न महसूस होती है तो यहां जानिए सुबह उठकर सबसे पहले क्या करें जिससे शरीर का दर्द और अकड़न दूर हो जाए. 2 से 3 मिनट किए गए इस काम से मिल जाएगी राहत.

Akdan ke gharelu upay

शरीर में अकड़न होने लगे तो क्या करना चाहिए, जानिए यहां. Image Credit - Pexels

Body Stiffness: सुबह उठते ही अक्सर बहुत से लोगों को शरीर में अकड़न महसूस होने लगती है. ऐसा लगता है जैसे पूरा बदन टूट रहा है और बिस्तर से उठने की शरीर में हिम्मत ही नहीं है. यह अकड़न (Sharir Me Akdan) कई कारणों से हो सकती है, जैसे सक्रियता की कमी, शरीर में पानी की कमी, पोषक तत्वों की कमी या फिर जरूरत से ज्यादा तनाव और चिंता. ऐसे में अगर आपको भी सुबह-सुबह शरीर अकड़ा हुआ महसूस होता है तो यहां जानिए किस तरह इस अकड़न से छुटकारा पाया जा सकता है. 2 से 3 मिनट किए गए इस काम से दूर हो सकती है शरीर की अकड़न.

विज्ञापन

कैसे दूर होगी शरीर की अकड़न

रातभर एक ही पॉजीशन में सोने पर अक्सर ही अगली सुबह उठते ही शरीर में फ्लुइड्स जमते हैं और जोड़ और मांसपेशियों तक ऑक्सीजन कम पहुंचता है. इन सभी दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए सुबह बस 2 से 3 मिनट के लिए आपको स्ट्रेचिंग करनी होगी. स्ट्रेचिंग के लिए बिस्तर से उठकर तुरंत फोन का इस्तेमाल ना करें बल्कि शरीर को स्ट्रेच करें. कंधों को स्ट्रेच करें, गर्दन को मोड़ें, पैरों को स्ट्रेच करें और पीठ की स्ट्रेचिंग करें.

विज्ञापन

इस बात का ध्यान रखें कि स्ट्रेचिंग आराम से की जाए. झटके से शरीर को हिलाएं-डुलाएं नहीं. 2 से 3 मिनट के लिए ही स्ट्रेचिंग करना काफी है. लेकिन, कंसिस्टेंसी बनाए रखें. रोजाना उठकर स्ट्रेचिंग की जाए तब ही जकड़न से हमेशा के लिए राहत मिलती है.

ये टिप्स भी आएंगे काम

विज्ञापन
  • गर्म पानी से नहाने पर या हीटिंग पैड से सिकाई करने पर भी शरीर की जकड़न से राहत मिलती है.
  • शरीर में डिहाइड्रेशन होने पर जकड़न महसूस होती है. ऐसे में भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन ना हो.
  • मैग्नीशियम और पौटेशियम की कमी से भी शरीर में अकड़न या जकड़न महसूस हो सकती है. ऐसे में अपने आहार में केला, बादाम, कद्दू के बीज और पालक को हिस्सा बनाएं.
  • शरीर की मालिश करने पर भी फायदा मिलता है. सरसों के तेल या तिल के तेल से शरीर की मालिश की जाए तो ब्लड फ्लो बेहतर होता है.
  • सही मुद्रा में बैठे रहना भी जरूरी होता है. गलत पॉजीशन में बैठे रहने से शरीर अकड़ा हुआ महसूस हो सकता है.

यह भी पढ़ें – आंखों में गुलाल चला जाए तो क्या करें? आई सर्जन ने बताया आंख में रंग जाने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ