प्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या है बचाव का तरीका

Plague Disease: प्लेग एक तरह का फैलने वाला बैक्टीरिया है, जिसे एंटीबायोटिक दवाओं से ठीक किया जा सकता है. हालांकि, जितनी जल्दी बीमारी की पहचान और इलाज शुरू किया जाए, उतना ही इस बीमारी का खतरा कम किया जा सकता है.

what is plague disease symptoms and causes plague kaise failta hai

आज के समय में प्लेग का इलाज किया जा सकता है और समय पर पहचान होने पर एंटीबायोटिक दवाओं से मरीज पूरी तरह से ठीक हो जाता है. Image Credit- AI

Plague Bimari Kaise Failti Hai: रूस के साइबेरियाई इलाके इरकुत्स्क में एक महिला रिसर्चर की मौत हो गई है. इस मौत की वजह एक तरह का इंफेक्शन बताया जा रहा है, जिसके बाद देश-विदेश में प्लेग बैक्टीरिया को लेकर चिंता बढ़ गई है. चिंता करना जायज है, क्योंकि प्लेग एक गंभीर बैक्टीरिया है, जो येर्सिनिया पेस्टिस नाम के बैक्टीरिया की वजह से होता है. यह बीमारी चूहों में पाई जाती है और संक्रमित जानवरों के करीब रहने से यह बैक्टीरिया फैलने लगता है. हालांकि, आज के समय में प्लेग का इलाज किया जा सकता है और समय पर पहचान होने पर एंटीबायोटिक दवाओं से मरीज पूरी तरह से ठीक हो जाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है और कैसे फैलता है प्लेग?

प्लेग का सबसे आम बैक्टीरिया ब्यूबोनिक प्लेग है, जो संक्रमित जानवर के काटने से फैल सकता है. संक्रमित जानवर के करीब रहने से यह बैक्टीरिया जरूर फैलता है. प्लेग का एक गंभीर रूप न्यूमोनिक प्लेग है. इसमें बैक्टीरिया फेफड़ों को इफेक्ट करता है और इंसान के खांसने या छींकने से निकलने वाली सांस के जरिए दूसरे इंसान तक इंफेक्शन पहुंच सकता है.

प्लेग के लक्षण

  • अचानक तेज बुखार और ठंड लगना
  • सिरदर्द और कमजोरी होना
  • मांसपेशियों में दर्द होना
  • मतली या उल्टी होना
  • गर्दन, बगल या जांघ के पास सूजन
  • न्यूमोनिक प्लेग में खांसी और सांस लेना

प्लेग से बचाव कैसे करें?

  • खुद का ख्याल रखने के लिए मरे हुए या बीमार जंगली जानवरों को न छुएं.
  • घर और आसपास चूहों को पनपने न दें और अगर ज्यादा दिखाई दें तो इनका इलाज करें.
  • बीमार पालतू जानवरों से बचाने के लिए डॉक्टर से सलाह लें और बीमार होने से बचें.

रूस में कौन सा बैक्टीरिया फैल रहा है?

: रूस के साइबेरियाई इलाके इरकुत्स्क में एक महिला रिसर्चर की मौत हो गई है. इस मौत की वजह एक तरह का इंफेक्शन बताया जा रहा है. इस इंफेक्शन का नाम न्यूमोनिक प्लेग बताया जा रहा है, जो प्लेग का खतरनाक रूप माना जाता है. यह इंसान के फेफड़ों पर सीधा अटैक करता है और यह हवा के जरिए फैलता है. इसलिए एक दूसरे से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है, लेकिन अगर सही वक्त पर ध्यान दे दिया जाए तो इस इंफेक्शन से काफी हद तक बचा जा सकता है. यह कोरोना के बैक्टीरिया से काफी अलग है, लेकिन दोनों फैलने वाले बैक्टीरिया हैं.

विज्ञापन

क्या इस बैक्टीरिया का इलाज किया जा सकता है?

प्लेग का इलाज एंटीबायोटिक दवाओं से किया जा सकता है. जितनी जल्दी बीमारी की पहचान और इलाज शुरू होता है, उतना ही गंभीर बीमारी होने का खतरा कम किया जा सकता है. डॉक्टर लक्षणों और संक्रमण की पहचान करके इसका इलाज शुरू कर देते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Source- cdc.go

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ