खाने के तुरंत बाद बैठ जाते हैं सोफे पर? जानिए सिर्फ 10 मिनट टहलने से ब्लड शुगर लेवल पर कैसा होता है असर
Walking Benefits After Meal in Diabetes: क्या आप भी डायबिटीज बीमारी के शिकार हैं और खाना खाने के बाद सीधा लेट जाते हैं? या फिर आपका ब्लड शुगर खाना खाने के बाद बहुत बढ़ जाता है, आइए NIH से जानें खाना खाने के बाद 10 मिनट टहलने से क्या होता है.
खाना खाकर लेटना या बैठना पड़ सकता है भारी! 10 मिनट की वॉक से मिलेंगे ये फायदे
(Image: AI/Pexels)
डायबिटीज की बीमारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, यही कारण है कि डॉक्टर इस बीमारी से पीड़ित लोगों को शुगर लेवल कंट्रोल रखने की सलाह देते हैं. आमतौर पर खाना खाने के बाद शुगर लेवल बढ़ जाता है, जिस कारण मरीज परेशान होने लगता है कि कहीं शुगर लेवल का बढ़ना उनकी सेहत पर गंभीर असर न डाल दे. ऐसे में क्या आप जानते हैं अगर आप खाना खाने के बाद 10 मिनट रोजाना टहलने की आदत बना लें, तो इससे आपकी सेहत पर क्या असर पड़ सकता है? आइए इस स्टोरी में समझते हैं रोजाना टहलने की आदत कितना फायदेमंद हो सकता है.
CDC के अनुसार, डायबिटीज की बीमारी आम नहीं है, जिसे नजरअंदाज कर दिया जाए. अगर किसी व्यक्ति का शुगर लेवल लंबे समय तक बढ़ा रहे, तो इसका असर शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों पर हो सकता है, जैसे की दिल, किडनी, आंख, पैर, कान, नसें, मुंह, दिमाग आदि. कुल मिलाकर डायबिटीज के कारण शरीर अंदर से खोखला हो जाता है और व्यक्ति गंभीर बीमारियों के चपेट में आ सकता है.
रोजाना 10 मिनट टहलना कितना फायदेमंद हो सकता है?
NIH के अनुसार, खाना खाने के तुरंत बाद थोड़ी देर टहलना भी खाने के बाद ब्लड ग्लूकोज के स्तर को बढ़ने से रोकने में असरदार पाया गया है. इतना ही नहीं, ये भी बताया गया कि खाने के बाद टहलने के फायदे 30 मिनट की वॉक के बराबर हैं. आसान होने और कम समय लगने की वजह से, रोजाना रूटीन में 10 मिनट की वॉक को शामिल करना ज्यादा आसान और फायदेमंद हो सकता है.
विज्ञापन
इसलिए, खाने के बाद 10 मिनट टहलने का यह तरीका ब्लड ग्लूकोज को कंट्रोल करने के लिए एक असरदार और आसानी से अपनाए जाने वाला एक्सरसाइज का तरीका बन सकता है. इस स्टडी के नतीजे उन लोगों को एक्सरसाइज की सलाह देने के लिए जरूरी हैं जो आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं. खाने के बाद ब्लड ग्लूकोज के स्तर में होने वाली ज्यादा बढ़ोतरी को रोकना चाहते हैं, तो ये आदत काफी मददगार साबित हो सकती है.
कैसे रखें अपने आपको फिट?
डायबिटीज का हिसाब कुछ ऐसा है कि अगर कोई व्यक्ति इस बीमारी का शिकार हो जाता है, तो वह इसके जड़ से ठीक नहीं कर सकता है, मेडिकल साइंस ने अभी तक इस बीमारी का कोई पक्का इलाज नहीं निकाला है. लेकिन दवाओं और सही लाइफस्टाइल की मदद से शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है. अगर आप अपने बढ़े हुए शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आप CDC (Centers for Disease Control and Prevention) द्वारा बताए गए टिप्स को अपना सकते हैं.
विज्ञापन
अपने ब्लड शुगर लेवल को रोजाना चेक करते रहें और देखें कि कब-कब ब्लड शुगर बढ़ जाता है और घट जाता है, ताकि उसके हिसाब से डाइट ली जा सके.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.