Sprouted Foods Benefits: स्प्राउटिड या अंकुरित फूड्स का सेवन करना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अनाज जैसे दालें या गेहूं पहले से ही फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है लेकिन इन्हें अंकुरित करके खाने से ज्यादा फायदा होता है। स्प्राउट्स हमेशा ही एक हेल्दी ऑप्शन माना गया है, जिसे ब्रेकफास्ट या इवनिं स्नैक्स में खा सकते हैं। स्प्राउट्स क्यों खाने चाहिए और इसके फायदे, जानिए हार्ट स्पेशलिस्ट से।
स्प्राउट्स के बारे में यह जानकारी हम आपको यूट्यूब पेज SAAOL हार्ट सेंटर द्वारा शेयर किए गए वीडियो के माध्यम से बता रहे हैं। इस पेज को डॉक्टर बिमल छाजेड़ रन करते हैं, जो इंडिया के प्रसिद्ध हार्ट स्पेशलिस्ट हैं।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
क्या कहते हैं डॉक्टर?
डॉ. बिमल बताते हैं कि हमारी डाइट में दाल होना जरूरी है लेकिन उसे अंकुरित बनाकर खाएंगे तो आपको हर तरह की बीमारियों से बचे रहेंगे। वे कहते हैं कि अंकुरित फूड हर समस्या का समाधान है। इन्हें खाने से आपका वेट मैनेजमेंट होगा। स्प्राउट्स खाने से दिल के रोग भी दूर रहेंगे। साथ ही, दाल के बारे में डॉक्टर बताते हैं कि इन्हें भिगोकर खाने से यह नरम हो जाएंगे और पेट में गैस, एसिडिटी भी नहीं होगी।
कौन-कौन सी चीजों का बना सकते हैं स्प्राउट?
- मूंग की दाल के स्प्राउट्स
- काले चने का स्प्राउट्स
- मेथी दाने के स्प्राउट्स
- कुट्टू के स्प्राउट्स
मूंग और चने सबसे कॉमन स्प्राउट्स है, जो हर कोई अफोर्ड कर सकते हैं और खा भी सकते हैं। इन्हें बनाने के लिए आपको इन दालों या अन्य फूड्स को रातभर पानी में भिगोकर रखना होगा। इसके बाद आपको भीगे हुए चनों को कपड़े में बांधकर लटका कर रखना है या फिर किसी छेद वाले बरतन में डालकर भरके रखें।
स्प्राउट्स खाने के फायदे
- अंकुरित फूड्स मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होते हैं।
- स्प्राउट्स खाने से शरीर को फाइबर की पूर्ति होती है, जिससे वेट लॉस हो सकता है।
- प्लांट बेस्ड प्रोटीन खाना एनिमल की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होता है।
- वहीं, मेथी के स्प्राउट्स खाने से हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है।
- मेथी स्प्राउट्स खाने से डायबिटीज रोगियों को भी फायदा होता है। कोलेस्ट्रॉल बैलेंस करने के लिए भी इसके स्प्राउट्स खाना फायदेमंद है।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
4 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
7 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
8 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
9 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
9 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
10 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
12 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines