‘मेरे पास कोई सपोर्ट नहीं’, सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द

सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया की टेस्ट टीम में जगह नहीं मिल रही है. उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है. इसे लेकर अब खुद सरफराज ने बड़ा बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं.

Sarfaraz Khan

सरफराज खान का बड़ा बयान आया सामने (Photo: ANI)

Sarfaraz Khan: रणजी ट्रॉफी में मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है. घरेलू क्रिकेट में लगातार वो रन बना रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं मिल रही है. चयनकर्ता उन्हें लगातार नज़रअंदाज कर रहे हैं. श्रीलंका दौरे पर एक भी मैच वो नहीं खेले. इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट और तीन ए मैचों के लिए भी उन्हें नहीं चुना गया. अब उन्होंने अपने चयन को लेकर बड़ी बातों का खुलासा किया है. साथ ही साथ उन्होंने ये भी कहा कि उनके पास पिता के अलावा कोई और सपोर्ट नहीं है.

विज्ञापन

फ्यूचर को लेकर सरफराज खान ने क्या कहा?

सरफराज खान ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में पत्रकारों से बात करते हुए अपने फ्यूचर को लेकर भी बात रखी. उन्होंने कहा, “मुझे बिल्कुल भी इस बारे में जानकारी नहीं थी कि श्रीलंका दौरे के लिए बुलावा आएगा. मौजूदा समय में मुझे बिल्कुल समझ नहीं आ रहा है कि मेरा फ्यूचर क्या है. मैं अभी बस खेल रहा हूं. जहां भी मुझे मौका मिलता है, मैं खेलता हूं. अगर मुझे टीम इंडिया में बड़े लेवल पर बुलाया जाएगा तो जरूर जाऊंगा. ऐसा नहीं हुआ तो मैं रणजी ट्रॉफी में परफॉर्म करूंगा.”

विज्ञापन

विदेशी दौरे पर क्यों नहीं मिलता मौका?

सरफराज खान ने विदेशी दौरे पर टीम में चयन ना होने को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “टीम इंडिया के साथ रहते हुए मैंने सुना चयनकर्ता मुझे सिर्फ भारतीय पिचों के लिए ही देख रहे हैं. हालांकि चयनकर्ताओं ने ये बात मेरे से डायरेक्ट नहीं कही. मैंने साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में भी खूब रन बनाए हैं. साउथ अफ्रीका में मैंने इंडिया ए की तरफ से 63 गेंदों में शतक मारा था. इंग्लैंड में भी मैंने 101 रन बनाए थे. मैंने भारत के बाहर भी रन बनाए. ये चयनकर्ताओं का नजरिया है और उनका ही फैसला होगा. मेरा फोकस सिर्फ क्रिकेट खेलने पर है.”

विज्ञापन

‘मेरे पास कोई सपोर्ट नहीं है’

सरफराज खान ने कहा कि उनके पास पिता के अलावा कोई दूसरा सपोर्ट नहीं हैं. वो इस बात पर थोड़ा इमोशनल भी हो गए थे. उन्होंने कहा, “सभी जानते हैं कि मुझे लाइफ में किसी का सपोर्ट नहीं मिला. मेरा साथ सिर्फ पिता ने दिया है. मैंने हमेशा कड़ी मेहनत की है. मैंने अपने पिता का सपना पूरा किया है. वहां तक पहुंचने के लिए मैंने खूब शतक बनाए हैं. आज के टाइम में भारत के लिए खेलना बिल्कुल भी आसान नहीं है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ