IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. 4 नवंबर को पहला मुकाबला ईडन पार्क, ऑकलैंड में होगा. सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली के ऊपर हैं. दोनों की धमाकेदार वापसी होगी. पांचों मैचों में दोनों बवाल मचाएंगे. न्यूजीलैंड में विराट के आंकड़े बेहतरीन हैं. रोहित भी तगड़ी फॉर्म में चल रहे हैं. खैर सीरीज से पहले पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. उन्होंने बताया कि रोहित और विराट में से सबसे ज्यादा शतक न्यूजीलैंड की धरती पर कौन मारेगा.
चेतेश्वर पुजारा ने की भविष्यवाणी
जियोस्टार पर चेतेश्वर पुजारा ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली सीरीज को लेकर चर्चा की. उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा की परफॉर्मेंस पर भी बयान दिया. पुजारा ने कहा कि रोहित से ज्यादा शतक विराट मार सकते हैं. उन्होंने कहा, “रोहित शर्मा के ऊपर पावरप्ले में अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी होती है. अगर न्यूजीलैंड में उनकी ये भूमिका बदल गई तो वो शतक बना सकते हैं. विराट कोहली के पास संभावनाएं थोड़ा ज्यादा हैं. वो तीन नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं. उनका काम पारी को संवारने का होता है. वनडे में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी के पास शतक बनाने का पूरा मौका होता है. उनके लिए चीजें थोड़ा आसान रहती है. मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड में रोहित से ज्यादा विराट के शतक मारने की संभावना है.”
कौन जीतेगा सीरीज?
पुजारा ने कहा है कि वनडे सीरीज 2-2 की बराबरी पर रह सकती है. उन्होंने कहा कि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द भी हो सकता है. पुजारा ने कहा, “वनडे सीरीज 2-2 की बराबरी पर रह सकती है. भारत दो टीमों के साथ खेल रहा है. पहले तीन मैचों में टीम अलग होगा. इसके बाद दो मैचों में भी बदलाव होगा. मेरे हिसाब से इससे न्यूजीलैंड को फायदा मिलेगा. मेरा मानना है कि पहले तीन मैचों में ही भारत का दबदबा देखने को मिलेगा. अंतिम दो मैचों में टीम इंडिया को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. न्यूजीलैंड में बारिश कभी भी हो सकती है. इस वजह से एक मुकाबला रद्द भी हो सकता है.”
वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला मैच – बुधवार, 4 नवंबर (ऑकलैंड)
दूसरा मैच – शनिवार, 7 नवंबर (वेलिंग्टन)
तीसरा मैच – मंगलवार, 10 नवंबर (हैमिल्टन)
चौथा मैच – शुक्रवार, 13 नवंबर (माउंट मॉन्गनुई)
पांचवां मैच – रविवार, 15 नवंबर को (माउंट मॉन्गनुई)