Ghost Khane Se Cancer Hota Hai: आजकल लोग खानपान और अपनी हेल्थ को लेकर लोगों ज्यादा जागरूक हो गए हैं. डाइट में वेज और नॉन वेज चीजों भी शामिल होती हैं. फिट रहने के लिए लोग रेड मीट को भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा खाना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है. कुछ लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या रेड मीट का ज्यादा सेवन कैंसर का कारण बन सकता है. इस विषय पर डॉक्टर मनदीप सिंह (आर्ट ऑफ हेल्थ कैंसर सेंटर में कैंसर विशेषज्ञ) का कहना है कि कैंसर से इसका संबंध हो सकता है, लेकिन इसे संतुलित तरीके से समझना जरूरी है. रेड मीट जैसे मटन, बीफ और पोर्क का अधिक मात्रा में सेवन करने से कुछ प्रकार के कैंसर, खासकर आंतों से जुड़े कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. हालांकि यह जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति जो रेड मीट खाता है और उसे कैंसर हो ही जाए. किन शर्तों में कैंसर हो सकता है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- बच्चे के गले में कुछ अटक जाए तो तुरंत करें यह काम, डॉक्टर ने कहा चोकिंग से बचेगा बच्चा
क्या सच में रेड मीट से कैंसर होता है?
यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति जो रेड मीट खाता है, उसे कैंसर हो ही जाए. यह जोखिम व्यक्ति की खाने की आदतों, मात्रा और जीवन शैली पर निर्भर करता है. इस जोखिम के पीछे कुछ कारण भी माने जाते हैं. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि रेड मीट पूरी तरह से छोड़ देना जरूरी है. समस्या तब होती है जब इसे ज्यादा मात्रा में और गलत तरीके से पकाकर खाया जाता है.
पकाने का तरीका क्यों है खतरनाक?
जब रेड मीट को बहुत ज्यादा तापमान पर पकाया जाता है, जैसे ग्रिल करना या तलना, तो उसमें कुछ हानिकारक तत्व बन सकते हैं. ये तत्व शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और लंबे समय में कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा, रेड मीट में मौजूद कुछ तत्व शरीर में ऐसे रासायनिक बदलाव ला सकते हैं जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होते हैं.
शरीर पर नकारात्मक असर कब होता है?
प्रोसेस्ड मीट जैसे सॉसेज, बेकन और सलामी का प्रभाव और भी अधिक चिंता का विषय माना जाता है. इनमें प्रिजर्व करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायन शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं और कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि रेड मीट को पूरी तरह से अपनी डाइट से हटा देना जरूरी है.
कैसे खाएं?
मीट में प्रोटीन, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करना ज्यादा बेहतर होता है. संतुलित आहार जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज और फाइबर शामिल हों, शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है.
इसे भी पढ़ें- किडनी खराब हो तो कभी ना खाएं ये 10 चीजें, डॉक्टर ने कहा बिगड़ सकती है तबीयत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
5 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
8 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
9 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
10 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
10 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
11 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
13 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines