WWE Raw में होगी John Cena-Roman Reigns की वापसी, इन 5 चीजों से फैंस के उड़ा सकते हैं होश
WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते बहुत जबरदस्त होने वाला है. जॉन सीना और रोमन रेंस धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं. फैंस भी शो को लेकर काफी उत्सुक हैं. आइए आपको बताते हैं कि सीना और रेंस रेड ब्रांड में क्या कर सकते हैं.

Roman Reigns & John Cena: WWE का अगला इवेंट क्राउन ज्वैल होने वाला है. 7 नवंबर को सऊदी अरब में फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. इससे पहले Raw का अंतिम एपिसोड भी शानदार होने की उम्मीद है. वहां पर सभी की नजरें रोमन रेंस और जॉन सीना के ऊपर होंगी. दोनों ब्लॉकबस्टर वापसी के लिए तैयार हैं. रेंस के पास मौजूदा समय में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. वहीं सीना बैकलैश 2026 के बाद टीवी पर एंट्री करेंगे. फैंस के दिमाग में एक ही सवाल है कि दोनों रेड ब्रांड के शो में क्या करेंगे. यहां हम पांच चीजों के बारे में बताएंगे जिनसे दोनों दिग्गज दर्शकों के होश उड़ा सकते हैं.
सैमी ज़ेन के ऊपर हो सकता है हमला
2 / 6क्राउन ज्वैल में रोमन रेंस का बहुत बड़ा मैच होने वाला है. उनकी टक्कर पुराने साथी सैमी ज़ेन के साथ होगी. दोनों अपने ब्रांड के टॉप चैंपियन हैं. इस वजह से मैच रखा गया है. रेंस और सैमी के बीच क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. रेंस इस बार चालाकी से सैमी के ऊपर हमला कर उन्हें सबक सिखा सकते हैं. रेंस मुकाबले से पहले सैमी के ऊपर हमला कर उनका आत्मविश्वास नीचे गिरा सकते हैं. (Photo: WWE.com)
जॉन सीना कर सकते हैं टूर्नामेंट का ऐलान
3 / 6जॉन सीना ने कुछ समय पहले कहा था कि वो जॉन सीना क्लासिक टूर्नामेंट की शुरुआत करेंगे. हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया था कि टूर्नामेंट कब और कैसे होगा. सीना आकर अब इसे लेकर बड़ा खुलासा कर सकते हैं. वो टूर्नामेंट का पूरा प्लान सभी के सामने रख सकते हैं. फैंस भी जानना चाहते हैं कि आखिर सीना क्या करना चाहते हैं. एक रिपोर्ट में कहा गया था कि क्रिएटिव टीम ने सीना की योजना पर तगड़ा काम किया है. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस अपने भाइयों को बचा सकते हैं
4 / 6रोमन रेंस के ब्लडलाइन ग्रुप की राइवलरी मौजूदा समय में रॉयस कीज के ग्रुप से चल रही है. इनके बीच खूब पंगा हो चुका है. रेंस भी अब इसमें शामिल हो गए हैं. इस हफ्ते रेड ब्रांड में कीज और सोलो सिकोआ का मैच होने वाला है. वहां पर दोनों टीमों के बीच ब्रॉल हो सकता है. इस बार भी रेंस आकर अपने भाइयों को बचा सकते हैं. वो कीज और उनके साथियों के ऊपर खतरनाक हमला कर सकते हैं. इसकी संभावनाएं बहुत ज्यादा लग रही हैं. (Photo: WWE.com)
क्या सीना का होगा प्रोमो सैगमेंट?
5 / 6जॉन सीना को लेकर संदेह बना हुआ है कि वो क्या करने वाले हैं. कंपनी ने भी इसका खुलासा नहीं किया है. हो सकता है कि सीना का किसी नए रेसलर के साथ प्रोमो सैगमेंट हो जाए. ओबा फेमी का नाम सभी के दिमाग में होगा. सीना इस सैगमेंट के जरिए फेमी को हाइप कर सकते हैं. आप सभी जानते हैं कि सीना प्रोमो देने में माहिर हैं. वो फेमी को किसी बड़ी चीज के लिए चुनौती दे सकते हैं. फेमी के लिए ये साल अभी तक शानदार रहा है. (Photo: WWE.com)
क्या रेंस करेंगे वॉरगेम्स मैच का ऐलान?
6 / 6नवंबर के अंत में सर्वाइवर सीरीज प्रीमियम लाइव इवेंट होगा. वहां पर मेंस वॉरगेम्स मैच होगा. अब ये लगभग तय है कि ब्लडलाइन का मुकाबला रॉयस कीज के 946 ग्रुप से होगा. कंपनी पिछले एक महीने से इसका बिल्डअप कर रही है. 946 ग्रुप में कार्मेलो हेज भी शामिल हो गए हैं. रोमन इस हफ्ते रेड ब्रांड में एक बड़ा ऐलान कर सकते हैं. वो कीज और उनके साथियों को वॉरगेम्स मैच के लिए ललकार सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर आगे की स्टोरी काफी मजेदार हो जाएगी.(Photo: WWE.com)