दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिसकर्मी?

Delhi Police News: जो दिल्ली पुलिस प्रोटेस्ट को रोकने के लिए जानी जाती है, उन्हें 2 नवंबर को अपने ही हेडक्वार्टर के बाहर विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा. पुलिसकर्मियों के ग्रुप ने 2 अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर हल्लाबोल किया.

Delhi Police Headquarter PTI 2

दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर पुलिस का विरोध प्रदर्शन (Photo-PTI)

Protest At Delhi Police Headquarter: दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. शाहदरा पुलिस स्टेशन में वकीलों के साथ हुए विवाद के बाद 2 अधिकारियों के तबादले का विरोध करने के लिए कई पुलिसकर्मी वहां इकट्ठा हो गए. इस प्रदर्शन से पुलिस बल के कुछ हिस्सों में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर बढ़ती नाराजगी सामने आई. हेडक्वार्टर के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने ही विरोध कर रहे अपने साथियों को रोक दिया, जिससे एक ही पुलिस बल के सदस्यों के बीच आमने-सामने की एक अजीब स्थिति पैदा हो गई.

विज्ञापन

सीनियर अधिकारियों ने टेंशन कम करने की कोशिश की

ACP मनस्वी वशिष्ठ और इंस्पेक्टर अरुण कुमार (जो शाहदरा के SHO थे) के तबादले से कई पुलिसकर्मियों में नाराजगी फैल गई. डीसीपी (नई दिल्ली) सचिन शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को मुख्यालय के अंदर जाकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए मनाने की कोशिश की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों को सुना जाएगा और समाधान निकालने पर चर्चा की जा सकती है.

विज्ञापन

सचिन शर्मा ने बार-बार पुलिसकर्मियों से आग्रह किया कि वो इमारत के अंदर बातचीत करने के अपने शुरुआती समझौते का पालन करें. इस टेंशन भरे हालात के दौरान, जिनका तबादला हुआ था, उन ACP वशिष्ठ की भी DCP के साथ बातचीत हुई. नई दिल्ली जिले में तैनात कुछ पुलिसकर्मी भी इस प्रदर्शन में शामिल हो गए.

शाहदरा में पुलिस और वकीलों के बीच टकराव क्यों हुआ?

ये विवाद 23 अक्टूबर को शाहदरा पुलिस स्टेशन में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प के बाद शुरू हुआ. बताया गया है कि इस घटना के दौरान वकील ललित बंसल के सिर में गंभीर चोट आई. इसके बाद नाराज वकील पुलिस स्टेशन पहुंचे और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्होंने पुलिसकर्मियों पर वकीलों को धमकाने और उनके साथ गलत बर्ताव करने का भी आरोप लगाया. दिल्ली की सभी जिला अदालत बार एसोसिएशन की समन्वय समिति ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया, जिससे जिला अदालतों में कामकाज ठप हो गया.

विज्ञापन

हड़ताल खत्म हुई, लेकिन नाराजगी बढ़ी

तनाव कम करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने वशिष्ठ और कुमार का तबादला कर दिया. हालांकि इस फैसले से पुलिस बल का एक हिस्सा नाराज हो गया. शाहदरा बार एसोसिएशन की तरफ दर्ज कराई गई शिकायतों और FIR की 2 महीने तक जांच करने के आश्वासन के बाद, वकीलों ने अपनी कई दिनों से चल रही हड़ताल वापस ले ली. इस बीच वशिष्ठ ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार को चिट्ठी लिखकर तबादलों को लेकर अपनी चिंताएं रखने के लिए एक ‘ओपन-हाउस’ मीटिंग की मांग की.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ