Patanjali News: लाइफस्टाइल अगर सही न हो, तो हमें उससे संबंधित बीमारियों का जोखिम रहता है। कार्डियो प्रॉब्लम्स का बढ़ना भी हमारी खराब जीवनशैली का हिस्सा होता है। जैसे कि आप जानते ही होंगे कि अब हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट या स्ट्रोक के मामले युवाओं में भी कॉमन हो गए हैं। ऐसे में इसे हल्के में लेना बिल्कुल सही नहीं है। यह गंभीर और साइलेंट किलर की तरह फैल रहा है। हालांकि, इस समस्या से राहत पाने के लिए लोगों को अपनी लाइफस्टाइल बदलने की सलाह दी जाती है, मगर क्या आप जानते हैं पतंजलि की दवा भी कार्डियो प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं इस दवा के बारे में।
क्या है यह दवा?
पतंजलि की दिव्य कार्डियोग्रिट गोल्ड दिल और कार्डियो प्रॉब्लम्स को दूर करने में सहायता प्राप्त करने के लिए बनाई गई थी। इस दवा को खाने से वात दोष बैलेंस होता है। इस दवा की मदद से दिल की कार्यक्षमता में सुधार होता है। साथ ही, पैलपिटेशन, कार्डियक पेन और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्या कम होती है।
ये भी पढ़ें- Patanjali News: हर रोज खाओ ये हरा फल, अमृत से कम नहीं है इसका असर, बाबा रामदेव ने गिनाएं फायदे
दवा की खासियत
बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण द्वारा स्थापित कंपनी पतंजलि, जो उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा किनारे स्थित है। यह ब्रांड देश का अपना आयुर्वेदिक स्वदेशी ब्रांड है, जो देशवासियों को हर प्रकार की दवा और अन्य उत्पादों को कम दामों में प्रोवाइड करवाता है। इन दवाओं की खासियत है कि ये बिना साइड-इफेक्ट्स की होती है। पतंजलि कार्डियोग्रिट गोल्ड आयुर्वेदिक फॉर्मूले से बनी दवा है, जो दिल की सेहत में सुधार के लिए काफी हद तक मदद करते हैं।
पतंजलि कार्डियोग्रिट गोल्ड में मौजूद सामग्रियां
- योगेन्द्र रस
- अकिक पिष्टी
- संगेयसव पिशिति
- जहरमोहरा पिष्टी
- मोती पिष्टी
- अर्जुन की छाल
- इन सभी की मदद से इसे दवा को पतंजलि साइंस सेंटर में आयुर्वेद और विज्ञान के मेल से तैयार किया है।
खाने के फायदे
इन गोलियों को खाने से शरीर में ऑक्सीजन और एनर्जी की सप्लाई सही रहती है। ये दवा मांसपेशियों को सिकुड़ने नहीं देती है। पतंजलि कार्डियोग्रिट खाने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है और मूड स्विंग्स की समस्या भी दूर होती है। दवा खाने का सही तरीका है, इसे दिन में 2 बार दो गोलियां खानी है। आप चाहे तो दवा खाने से पहले किसी फिजिशियन से कंसल्ट भी कर सकते हैं।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
5 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
8 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
9 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
10 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
10 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
11 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
13 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines