Patanjali News: हर रोज खाओ ये हरा फल, अमृत से कम नहीं है इसका असर, बाबा रामदेव ने गिनाएं फायदे

Patanjali News: फल हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी फल माने जाते हैं। फल हमें बीमारियों से बचाते हैं और शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करते हैं। बाबा रामदेव ने एक फल को हमारी सेहत के लिए अमृत बताया है। आइए जानते हैं इस फल के बारे में।

Patanjali

Patanjali News: शरीर में फाइबर की कमी को दूर करने के लिए हमें अपनी डाइट में अन्य चीजों के साथ-साथ फलों को भी शामिल करना चाहिए। बाबा रामदेव की किताब में एक फल को लेकर विस्तार से बताया गया है। पतंजलि इस हरे फल को अमृत फल मानता है और कहता है कि रोजाना इसे खाना चाहिए। यह फल नाशपाती है। यह भले ही एक मौसमी फल है, मगर इसे उसके सीजन में ही अगर नियमित रूप से खाया जाए तो आपकी सेहत को भरपूर लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

नाशपाती के गुण

बाबा रामदेव के अनुसार, नाशपाती सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद लाभकारी फल है। आयुर्वेद में इसे ‘बलवर्धक फल’ कहा जाता है। पतंजलि साइंस रिसर्च सेंटर में मरीजों को यह फल नियमित रूप से खाने के लिए दिया जाता है। नाशपाती में फोलेट, विटामिन-सी और पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इस फल को खाने के फायदे।

विज्ञापन

नाशपाती खाने के जबरदस्त फायदे:

पाचन तंत्र को मजबूत करें

विज्ञापन

नाशपाती में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं को दूर करता है।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

विज्ञापन

नाशपाती में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है।

वजन घटाने में सहायक

विज्ञापन

यह फल कम कैलोरी और हाई फाइबर से भरा होता है। इसे खाने से भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और मेटाबॉलिज्म भी स्ट्रॉन्ग होता है।

विज्ञापन

इम्यून सिस्टम को बढ़ाएं

नाशपाती में विटामिन-C और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।

विज्ञापन

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

नाशपाती में पाए जाने वाले विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों को भी पोषण देते हैं। नाशपाती खाने से इम्यूनिटी को भी बढ़ावा मिलता है। इस फल को खाने से हड्डियों को भी ताकत मिलती है और वजन कम करने के लिए भी इसे खाना फायदेमंद होता है।

विज्ञापन

नाशपाती किस सीजन में मिलता है?

नाशपाती जुलाई से सितंबर के महीनों में मिलता है। यह ठंडी तासीर वाला फल होता है, यदि किसी को सर्दी-जुकाम है, तो इससे परहेज करें। मगर गर्मियों और मानसून के समय यह फल खाना बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। यह फल आपको वायरल संक्रमणों से भी बचाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ