Patanjali News: स्ट्रॉबेरी और तुलसी के गुणों से पतंजलि की बेसिल ड्रिंक, पीते ही मिलेगी एनर्जी

Patanjali News: गर्मी के मौसम में हमें ऐसे फूड्स और ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए, जो हमारी बॉडी को ताकत भी दें और न्यूट्रिएंट्स भी दें। पतंजलि की स्ट्रॉबेरी फ्लेवर  बेसिल ड्रिंक ट्राई कर सकते हैं।

SOURCE- NEWS 24

Patanjali News: मानसून की शुरुआत होने वाली है, मगर अब भी मौसम में गर्माहट और उमस बनी हुई है। इस सीजन में पसीना और प्यास बहुत लगती है। बरसात से पहले वाली गर्मी में इंसानों के शरीर को ताकत की कमी हो जाती है क्योंकि ये मौसम बॉडी से इलेक्ट्रोलाइट्स को कम कर देता है। जबकि इस समय हमारे शरीर को हाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट्स की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। इसके लिए आप पतंजलि की स्ट्रॉबेरी फ्लेवर बेसिल ड्रिंक ट्राई कर सकते हैं। इस ड्रिंक में तुलसी और स्ट्रॉबेरी के गुणों के साथ जबरदस्त स्वाद भी है।

विज्ञापन

कहां बनी ड्रिंक?

यह ड्रिंक आयुर्वेद और साइंस का मिश्रण है, जिससे हरिद्वार के पतंजलि साइंस सेंटर में बनाया गया है। इसे बनाने के लिए पतंजलि द्वारा उगाई गई ऑर्गेनिक स्ट्रॉबेरी, तुलसी के पत्ते व बीजों की मदद ली गई है। इसका स्वाद हल्का मीठा और खट्टा है, जिस वजह से इसे हर आयु के लोग पी सकते हैं। इस ड्रिंक की खुशबू भी लोगों को खूब पसंद आती है।

विज्ञापन

ड्रिंक के फायदे

इस ड्रिंक में तुलसी के बीज और पत्ते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं। गर्मियों में हमारे शरीर के ताप को भी सामान रखते हैं। इनमें एंटीइंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। वहीं, स्ट्रॉबेरी विटामिन-सी का सोर्स है, जो एक और इम्यूनिटी बूस्टिंग फ्रूट होता है। इसमें भी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। बेसिल ड्रिंक लो सोडियम ड्रिंक होती है, जिससे आपके शरीर का ब्लड प्रेशर भी सामान्य रहेगा। इसे पीने से आप तुरंत रिफ्रेश और हाइड्रेट फील करेंगे।

विज्ञापन

क्यों पिएं?

पतंजलि बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण द्वारा स्थापित कंपनी है। यह स्वदेशी ब्रांड है, अगर आप इसे खरीदकर पीते हैं, तो इससे लाभ देश के लोगों तक ही पहुंचेगा। रोजाना भी इसे पिया जा सकता है। इसके अलावा, पतंजलि की यह ड्रिंक किफायती भी है। इसकी एक बोतल का दाम 40 रुपये हैं, जिसमें 200ml ड्रिंक होती है। आउटडोर एक्टिविटी और वर्कआउट के बाद इसे पीना लाभकारी होता है।

विज्ञापन

गर्मियों के लिए क्यों परफेक्ट?

गर्मियों में पतंजलि बेसिल ड्रिंक के सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या से बचा जा सकता है। इंस्टेंट एनर्जी के लिए इसे पीना चाहिए। यह ड्रिंक प्राकृतिक और बिना केमिकल्स के बनाई गई है, जो इसे बिल्कुल हेल्दी बना देती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ