---विज्ञापन---

हेल्थ

मसूड़ों से खून निकले तो क्या करना चाहिए? नमक नहीं बल्कि इस चीज के पानी से कुल्ला करने पर मिलेगा आराम

Masude Se Khoon Aana: दांतों और मसूड़ों से खून आने पर घर की ही चीजें काम आ सकती हैं. यहां जानिए किस चीज का इस्तेमाल करने पर मसूड़ों से खून आने की दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है.

Author Written By: Seema Thakur Updated: Feb 5, 2026 13:35
Gum bleeding
मसूड़ों की सबसे अच्छी दवा कौन सी है?

Gum Bleeding Treatment At Home: दांतों से जुड़ी कई दिक्कतों में से एक है मसूड़ों से खून आना. मसूड़ों का फूलना, खून आना या फिर मसूड़े दर्द करना ऐसी दिक्कत है जिससे लोग अक्सर ही दोचार होते हैं. आमतौर पर घर की ही चीजों का सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो यह दिक्कत ठीक हो जाती है. ऐसे में लोग नमक से कुल्ला करते हैं. लेकिन, अगर नमक से कुल्ला करने पर भी मसूड़ों को आराम ना मिले तो यहां दिए गए अन्य नुस्खे आपके बेहद काम आ सकते हैं. यहां जानिए मसूड़ों से खून आना (Masudo Se Khoon Aana) रोकने के लिए क्या किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – लिवर कैंसर में कहां दर्द होता है और लिवर कैंसर की क्या पहचान है, यहां जानिए Liver Cancer के लक्षण

---विज्ञापन---

मसूड़ों से खून आना कैसे रोकें

मसूड़ों से खून आना रोकने में घर की ही कुछ चीजों का असर नजर आता है –

फिटकरी का पानी – नमक वाले पानी से कुल्ला किया जा सकता है लेकिन मसूड़ों से खून आना रोकने में फिटकरी का पानी ज्यादा असरदार होता है. फिटकरी के पानी से कुल्ला करने पर नसों का दर्द कम होता है और नसें सिकुड़ने लगती हैं. ढीली नसें सिंकुड़ने पर दांतों से खून आना बंद हो जाता है.

---विज्ञापन---

लौंग का तेल – मसूड़ों से खून आना बंद करने के लिए लौंग का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है. लौंग का तेल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. इसे रूई में लगाकर मसूड़ों पर लगा सकते हैं.

शहद आएगा काम – एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर शहद मसूड़ों की दिक्कत दूर कर सकता है. आपको करना बस इतना है कि मसूड़े पर शहद लगाकर मलना है. इससे बैक्टीरिया खत्म होते हैं और घाव जल्दी भरते हैं.

हल्दी का पेस्ट – हल्दी को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को दांतों पर लगाकर मलें. हल्दी का पेस्ट एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होता है और मसूड़ों को फायदा देता है.

एलोवेरा जैल – एलोवरा जैल को मसूड़ों पर लगाएं. इससे मसूड़ों से खून आने की समस्या दूर होती है. एलोवेरा के गुण मसूड़ों को सूदिंग इफेक्ट्स देते हैं.

रोजाना इन बातों का रखें ध्यान

  • मसूड़ों से खून ना निकले इसके लिए सॉफ्ट ब्रिसल्स वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करें.
  • दांतों और मसूड़ों के बीच प्लाक ना जमे इसके लिए दांतों को रोजाना फ्लॉस करना जरूरी होता है.
  • रोजाना एंटीमाइक्रोबियल माउथवॉश का इस्तेमाल करें जिससे बैक्टीरिया दांतों पर ना जम सके.
  • धूम्रपान और शराब से दांतों और मसूड़ों को नुकसान हो सकता है, इस आदत को छोड़ें.

डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए

मसूड़े से अगर 7 से 10 दिनों तक खून आ रहा है तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी है. मसूड़ों में जरूरत से ज्यादा दर्द होने की स्थिति में भी डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें – शुगर के मरीजों के लिए कौन सी सब्जियां अच्छी होती हैं? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा ब्लड शुगर होने लगेगा कम

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 05, 2026 01:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.