---विज्ञापन---

रात में जींस पहनकर सोने से क्या होता है? सच्चाई जान भूल से भी दोबारा नहीं करेंगे ऐसी गलती

Sleeping In Jeans Side Effects: क्या आप भी रात में जींस पहनकर सो जाते हैं? क्या आप जानते हैं आपकी ये आदत आपको कितनी बड़ी समस्याओं में धकेल सकती हैं? आइए जानते हैं क्या होगा अगर आप रोजाना यूं जींस पहनकर सोएंगे तो.

---विज्ञापन---

Raat Mein Jeans Pehnkar Sone Ke Nuksan: अक्सर लोगों की आदत होती है कि जो वह दिनभर पहने होते हैं, जैसे जींस उसी को रात में पहनकर सो जाते हैं. अब ये आदत कितनी ठीक है और कितनी खतरनाक इसके बारे में अक्सर लोगों को जानकारी नहीं होती है. हालांकि, अगर आप भी ऐसा ही करते हैं या आपके घर में कोई करता है, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है, क्योंकि आपकी ये गलती आपको बड़ी परेशानियों में घेर सकती है, जिसका सीधा असर आपके पारिवारिक संबंधों में होगा. जी हां आपने सही सुना इसका असर आपके जिंदगी पर सीधा हो सकता है. आइए जानते हैं रोजाना रात जींस पहनकर सोने से क्या हो सकता है?

यह भी पढ़ें: कोमा में जाने के बाद क्या मरीज सपनों की दुनिया में खो जाता है? होश उड़ा देगी सच्चाई

---विज्ञापन---

गुप्त अंग पर पड़ सकता है बुरा असर Male Fertility Problem Due to Jeans

रात में टाइट जींस पहनकर सोने से जांघों और गुप्त अंगों के आसपास हवा सही तरह नहीं पहुंच पाती, जिससे पसीना, जलन और त्वचा काली पड़ने जैसी समस्या हो सकती है. जांघों के लगातार रगड़ने से खुजली, लालपन और इरिटेशन बढ़ सकता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार बहुत टाइट जींस पहनने से पुरुषों के गुप्तांगों तक ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है, जिससे शुक्राणुओं की गुणवत्ता (Sperm Quality) और उत्पादन पर असर पड़ने की खतरा रहता है. लंबे समय तक ऐसी आदत प्रजनन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है, जिसका असर शादी के बाद पारिवारिक जीवन पर पढ़ सकता है.

इंफेक्शन का खतरा Skin Infections From Tight Clothes

---विज्ञापन---

जींस का कपड़ा पसीना अच्छी तरह नहीं सोख पाता, जिससे रातभर त्वचा पर नमी और पसीना जमा रह सकता है. ऐसी स्थिति में फंगस और बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं. हालांकि, लंबे समय तक रोजाना टाइट जींस पहनकर सोने से रैशेज, खुजली, जलन और त्वचा संक्रमण जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. स्किन को स्वस्थ रखने के लिए रात में ढीले और आरामदायक कपड़े पहनना बेहतर माना जाता है.

जींस पहनकर सोने से पाचन पर भी पड़ सकता है असर Effects Of Wearing Jeans 24/7

---विज्ञापन---

रात में जींस पहनकर सोने की आदत पाचन तंत्र को भी प्रभावित कर सकती है. टाइट जींस पेट और कमर पर दबाव बनाती है, जिससे गैस, पेट फूलना, भारीपन और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, महिलाओं को पीरियड्स के दौरान असहजता, दर्द और दबाव ज्यादा महसूस हो सकता है, इसलिए बेहतर आराम और अच्छी नींद के लिए रात में ढीले कपड़े पहनना सही माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Weight Loss Tips: ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी, तेजी से वजन घटाने के लिए कौन है ज्यादा असरदार?

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Apr 19, 2026 02:11 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola