हीट से राहत दिलाएगा चंदन! यहां जानिए गर्मियों में इस्तेमाल के 5 बेहतरीन तरीके

Heatwave Se Kaise Bache: गर्मियों में धूप या लू से बचना बहुत ही जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो तबीयत खराब हो सकती है. हाालंकि, शरीर को ठंडा रखने के लिए आप पानी के बजाय चंदन का इस्तेमाल करें. बस इसकी मात्रा का ध्यान रखें, ताकि शरीर को पूरी तरह फायदा मिल सके.

Heatwave Se Kaise Bache

गर्मियों में चंदन क्यों है खास? Image Credit- News24

Garmiyon Mein Chandan Ka Istemal: गर्मियों में धूप बहुत तेज होती है. लू और पसीने की वजह से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से दिमाग गर्म रहता है. ऐसे में जरूरत है खुद को हाइड्रेट रखने की, ताकि शरीर को अंदरूनी राहत मिल सके. हालांकि, गर्मी से बचने के लिए लोग एसी का इस्तेमाल करते हैं और ठंडा पानी भी पीते हैं, लेकिन इन चीजों से कुछ देर तक राहत मिलती है और फिर शरीर को गर्मी लगने लगती है. इसलिए आप अंदरूनी हिस्से को ठंडा रखने पर ध्यान दें और चंदन का इस्तेमाल करें. बता दें चंदन को प्राकृतिक ठंडक देने वाला तत्व माना जाता है. आयुर्वेद में चंदन को शीतल यानी ठंडक पहुंचाने वाला बताया गया है, जो शरीर और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद होता है. ऐसे में अगर चंदन का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो आपको तुरंत राहत मिल सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मियों में चंदन क्यों है खास?

  • चंदन शरीर को ठंडक देने का काम करता है. इसलिए आप इसका सेवन पाउडर बनाकर या जूस के तौर पर कर सकते हैं.
  • अगर आपको स्किन में जलन या रैशेज की समस्या है तो चंदन का लैप काम आ सकता है.
  • पसीने की बदबू को कम करता है. बेहतर होगा कि आप इसे पानी में डालकर नहा सकते हैं.
  • मन को शांत रखने के लिए भी चंदन फायदेमंद है. आपको इसका पानी अपनी डाइट में शामिल करना होगा.

गर्मियों में चंदन इस्तेमाल करने के 5 बेहतरीन तरीके

चंदन का लेप- चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे या गर्दन पर लगाएं. यह स्किन को ठंडक देता है और टैनिंग कम करने में मदद करता है.
चंदन वाला पानी- आप थोड़ा सा चंदन पाउडर पानी में मिलाकर नहाने के पानी में डालें. इससे शरीर को ठंडक मिलती है और फ्रेशनेस बनी रहती है.
चंदन का शरबत- चंदन का इस्तेमाल करके ठंडा शरबत बनाया जा सकता है. यह शरीर की गर्मी को अंदर से कम करने में मदद करता है.
चंदन तेल- चंदन तेल की कुछ बूंदें नारियल तेल में मिलाकर त्वचा पर लगाएं. यह स्किन को ठंडक देता है और जलन कम करता है. आप इसका इस्तेमाल ब्यूटी को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं.
चंदन और एलोवेरा जेल- चंदन पाउडर में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं. इससे आपको सनबर्न और गर्मी से होने वाली जलन से राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ