मां वैष्णो देवी के दरबार में 5 साल बाद हुआ ऐसा चमत्कार, जिसे देख हर कोई रह गया हैरान, यहां देखें VIDEO

मां वैष्णो देवी के दरबार में 5 साल से लापता भाई-बहन का भावुक मिलन हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इस घटना को श्रद्धालु और यूजर्स मां का चमत्कार मान रहे हैं और यह कहानी लोगों को भावुक कर रही है.

मां वैष्णो देवी के दरबार में 5 साल बाद हुआ ऐसा चमत्कार, जिसे देख हर कोई रह गया हैरान, यहां देखें VIDEO
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर स्थित पवित्र धाम मां वैष्णो देवी मंदिर में एक ऐसा भावुक पल सामने आया है, जिसे देखकर लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बहन का अपने लंबे समय से लापता भाई से अचानक मिलन हो जाता है. जानकारी के अनुसार, करीब 5 साल पहले इस परिवार का बेटा अचानक घर से गायब हो गया था. परिवार ने उसे ढूंढने के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. समय के साथ उम्मीदें भी कमजोर पड़ने लगी थीं.

इस साल बहन अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंची थी. अर्धकुंवारी क्षेत्र के पास जब वह दर्शन कर रही थी, तभी उसकी नजर सड़क किनारे बैठे एक युवक पर पड़ी. वह युवक बेहद बदहाल हालत में था और भिखारी की तरह दिख रहा था. लेकिन बहन ने उसे देखते ही पहचान लिया कि यह वही उसका लापता भाई है. इसके बाद वह तुरंत उसके पास दौड़ी और उसे गले लगाकर रोने लगी. यह दृश्य इतना भावुक था कि वहां मौजूद लोग भी अपनी भावनाएं रोक नहीं पाए. कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं.

Advertisment

स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना को “मां का चमत्कार” बता रहे हैं और कह रहे हैं कि मां के दरबार में देर जरूर होती है, लेकिन अंधेर नहीं. वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ