30 दिन में 5 किलो वजन घटाना है? रोज करें ये एक्सरसाइज, तेजी से होगा फैट बर्न

Vajan Kaise Kam Kare: वजन कम करना आसान नहीं है, लेकिन अगर सही तरीके से ध्यान दिया जाए तो 30 दिन में वजन कम करना मुश्किल नहीं है. धीरे-धीरे आपकी बॉडी फिट और एक्टिव बन जाएगी. 

Weight loss Exercises

एक महीने में 5 किलो वजन कैसे कम करें? Image Credit- News24

Weight loss Exercises: आजकल खानपान बहुत ही अनहेल्दी हो गया है. ना खाने का कोई वक्त है और ना हमारी थाली में कोई हेल्दी चीजें बची हैं. इसकी वजह से एक नहीं बल्कि कई तरह की बीमारियां हो रही हैं. लोगों का वजन बढ़ रहा है और लगातार बैठकर काम करने की आदत होने की वजह से कुछ लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं. उम्र से ज्यादा वजन होना ठीक नहीं है. ऐसे में अगर आप 30 दिन में करीब 5 किलो वजन कम करना चाहते हैं तो आपको डाइट के साथ-साथ सही एक्सरसाइज रूटीन अपनाना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कुछ ऐसी आसान और असरदार एक्सरसाइज, जिन्हें रोज करने से तेजी से फैट बर्न होगा. 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने में 5 किलो वजन कैसे कम करें?

वजन कम करना आसान है, लेकिन अगर बहुत ध्यान लगाकर लिया जाए. डाइट पर ध्यान देने के साथ साथ एक्सरसाइज करें. इसको लेकर बाबा रामदेव का कहना है कि अगर खानपान पर ध्यान दिया जाए तो एक व्यक्ति आराम से 10 किलो वजन घटा सकते हैं. 

वजन घटाने वाली एक्सरसाइज 

जंपिंग जैक 

यह एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है जो पूरे शरीर की मांसपेशियों को एक्टिव करती है. इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और कूदते हुए हाथों को ऊपर ले जाएं और पैरों को फैलाएं. ऐसा रोज सुबह और शाम के वक्त करें. 

विज्ञापन

स्क्वैट्स

यह एक्सरसाइज खासतौर पर जांघों और पेट की चर्बी कम करने में मदद करती है. इसे करने के लिए पैरों को कंधे की चौड़ाई में खोलकर खड़े हों और धीरे-धीरे बैठने की स्थिति में आएं. फिर वापस खड़े हो जाएं और ऐसा दोहराएं. यह एक्सरसाइज लोअर बॉडी को टोन करता है और फैट बर्न बढ़ाता है. 

प्लैंक

अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो प्लैंक जरूर करें. इसे करना बहुत ही आसान है, जिसके लिए पेट के बल लेट जाएं. फिर कोहनी और पंजों के सहारे शरीर को ऊपर उठाएं. अब शरीर सीधा रखें और यह 10 बार दोहराएं. इससे कोर मसल्स मजबूत होती हैं और पेट अंदर जाने लगता है.

विज्ञापन

जरूरी टिप्स 

30 दिन में 5 किलो वजन कम करना आसान है, लेकिन इसके लिए नियमितता बहुत जरूरी है. सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि सही डाइट और लाइफस्टाइल भी उतना ही अहम है. आपको बाहर का खाना छोड़ना होगा. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ