लो ग्रेड फीवर क्या होता है? यहां जानिए कैसे आयुर्वेदिक तरीके से रखें अपनी सेहत का ध्यान

Low Grade Fever: इस मौसम में शरीर में हल्का-हल्का बुखार महसूस होता है. ऐसे में हमारे समझ नहीं आता कि दवा खाई जाए या नहीं, क्योंकि दवा खाना हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसलिए आप आयुर्वेदिक तरीके से अपना ख्याल रखें.

Low Grade Fever

लो ग्रेड फीवर क्या होता है? Image Credit- News24

Halka Halka Fever Hone Se Kya Hoga: इस बदलते मौसम का असर सबसे ज्यादा शरीर पर पड़ता है. कमजोर इम्यूनिटी की वजह से कई लोगों को हल्का-हल्का बुखार महसूस होने लगता है. इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है, क्योंकि यह शरीर के अंदर चल रही किसी समस्या का संकेत हो सकता है. अगर यह लंबे समय तक बना रहे तो आपको डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए. हालांकि, हर बार डॉक्टर के पास जाना या दवा खाना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए आप घरेलू नुस्खे अपनाकर अंदरूनी बुखार से छुटकारा पाएं. आप आयुर्वेदिक तरीके अपनाकर आप ना सिर्फ इससे राहत पा सकते हैं, बल्कि अपनी इम्यूनिटी भी मजबूत कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

लो ग्रेड फीवर क्या होता है?

लो ग्रेड फीवर वह स्थिति है जब शरीर का तापमान थोड़ा ज्यादा हो जाता है, लेकिन बुखार पूरा तरह से नहीं होता. इसमें तेज बुखार जैसा अहसास नहीं होता, लेकिन शरीर में हल्की थकान, कमजोरी और सुस्ती बनी रहती है. इसमें शरीर का तापमान 99 से 100 डिग्री होता है.

लो ग्रेड फीवर के कारण

  • बैक्टीरियल इन्फेक्शन होना
  • कमजोर इम्यून सिस्टम होना
  • मौसम में बदलाव होना
  • ज्यादा थकान महसूस होना
  • शरीर में पानी की कमी होना
  • नींद की कमी की वजह
  • ज्यादा काम करना

आयुर्वेद के अनुसार लो ग्रेड फीवर क्या है?

आयुर्वेद में बुखार को ज्वर कहा जाता है और यह शरीर में वात, पित्त और कफ के असंतुलन से होता है. खासकर पित्त और कफ बढ़ने पर हल्का बुखार महसूस होने लगता है. इसलिए हमें अपनी हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है.

विज्ञापन

आयुर्वेदिक तरीके से कैसे रखें अपनी सेहत का ध्यान?

आप घर में मौजूद नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. तुलसी या अदरक का काढ़ा बनाया जा सकता है. गिलोय काम आ सकता है, क्योंकि यह शरीर का तापमान दूर करने का काम करता है. अगर आपकी नींद पूरी नहीं होगी तो शरीर अंदरूनी तौर पर गिरा हुआ महसूस करेगा.

इसके अलावा, खुद को हाइड्रेट रखें, क्योंकि कई बार गर्मी की वजह से भी ऐसा हो जाता है. अगर आपका शरीर गिरा हुआ महसूस हो रहा है तो तुरंत दवा खाने से बचें और एक से दो दिन आराम करके देखें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ