शुगर के मरीजों के लिए कौन सी सब्जियां अच्छी होती हैं? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा ब्लड शुगर होने लगेगा कम

Vegetables For Sugar Patients: हाई बल्ड शुगर को मैनेज करने के लिए खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है. खानपान सही ना हो तो ब्लड शुगर स्पाइक होने लगता है और तबीयत बिगड़ सकती है. ऐसे में यहां जानिए न्यूट्रिशनिस्ट डायबिटीज के मरीजों को क्या खाने की सलाह दे रही हैं.

Diabetes Diet

डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन सी सब्जी सबसे अच्छी है, जानिए यहां.

High Blood Sugar: हाई ब्लड शुगर को मेडिकल भाषा में हाइपरग्लाइसीमिया कहते हैं और इसे आम भाषा में मधुमेह (Diabetes) या शुगर की बीमारी कहा जाता है. हम जो कुछ खाते हैं उसे हमारा शरीर ग्लूकोज में बदल देता है और इस ग्लूकोज को शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाने का काम इंसुलिन नाम का हार्मोन करता है. लेकिन, अगर शरीर पर्याप्त इंसुलिन ही ना बना पाए या उसका सही तरह से इस्तेमाल ना कर पाए तो ग्लूकोज कोशिकाओं में जाने के बजाय खून में जमा होने लगता है और व्यक्ति को हाई ब्लड शुगर की बीमारी हो जाती है. ऐसे में ब्लड शुगर लेवल्स को नियंत्रित करना बेहद जरूरी होता है. न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि कौन सी सब्जियां (Vegetables) खाने पर ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है. न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि ये सब्जियां खून से ब्लड शुगर को सोख कर निकाल देती हैं ऐसे में आप भी इन सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

विज्ञापन

ब्लड शुगर कम करने के लिए कौन सी सब्जियां खाएं

मोरिंगा – मोरिंगा को सूप या दाल में डाला जा सकता है. इससे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं करता है.

विज्ञापन

करेला – करेला प्लांट इंसुलिन की तरह काम करता है. यह शरीर में इंसुलिन के एक्शन को पूरी तरह मिमिक करता है.

भिंडी – इस हरी सब्जी में जेल जैसा फाइबर होता है जो ग्लूकोज के एब्जॉर्प्शन को धीमा करता है.

विज्ञापन

मेथी – न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि मेथी को आलू के साथ नहीं बल्कि इसे पनीर के साथ बनाकर खाएं.

नींबू – खाने में नींबू निचोड़कर खाएं. सलाद, दाल या चावल में नींबू निचोड़कर खाएं. इसमें पॉलीफेनोल्स होते हैं जो ब्लड शुगर को स्पाइक नहीं करते हैं.

विज्ञापन

ब्लड शुगर बढ़ने के क्या लक्षण होते हैं

  • ब्लड शुगर बढ़ने के शुरुआती लक्षणों (Diabetes Symptoms) की बात करें तो व्यक्ति को बार-बार प्यास लगने लगती है और गला सूखने लगता है.
  • अधिक पेशाब आने की समस्या होती है क्योंकि शरीर शुगर को बाहर निकालने के लिए किडनी पर दबाव डालता है.
  • हर समय थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है और शरीर को सही तरह से एनर्जी नहीं मिलती है.
  • धुंधला दिखाई देने लगता है क्योंकि ब्लड शुगर बढ़ने का असर आंखों के लेंस पर भी पड़ता है.
  • जख्म भरने में समय लगने लगता है. ऐसा शरीर की हीलिंग पावर कम होने पर होता है.

ब्लड शुगर क्यों बढ़ जाती है

विज्ञापन

ब्लड शुगर बढ़ने के कई कारण होते हैं. बहुत ज्यादा मीठा खाने के अलावा, कार्बोहाइड्रेट्स जैसे सफेद चावल और मैदा या बाहर का जंक फूड खाने से भी शुगर बढ़ सकती है. शारीरिक सक्रियता की कमी, व्यायाम ना करना, बहुत ज्यादा तनाव लेना या फिर घर में अगर किसी को डायबिटीज हुई हो तो व्यक्ति को डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ