उल्टी जैसा लगने लगे तो तुरंत खा लें यह चीज, जी मिचलाना हो जाएगा बंद

Ji Michalana Gharelu Upay: अगर अक्सर ही ऐसा लगता है कि उल्टी आने वाली है या जी मिचलाने लगा है तो यहां जानिए क्या खाने-पीने पर दूर हो जाएगी यह दिक्कत. ये घरेलू उपाय तेजी से अपना असर दिखाते हैं.

जानिए कैसे मिलेगा जी मिचलाने से छुटकारा.

जानिए कैसे मिलेगा जी मिचलाने से छुटकारा.

Vomiting Home Remedies: जी मिचलाना कोई बीमारी नहीं है बल्कि ऐसी दिक्कत है जिसमें शरीर ऐसा लगता है कि बस उल्टी होने ही वाली है. मोशन सिकनेस या मॉर्निंग सिकनेस में भी अक्सर जी मिचलाने लगता है. अगर आपको भी यही दिक्कत होती है और सफर के दौरान या सुबह उठते ही जी मिचलाने लगता है तो यहां जानिए क्या खाने-पीने से जी मिचलाने की दिक्कत दूर हो सकती है. यहां बताए उपाय आपकी जी मिचलाने की दिक्कत को दूर कर देंगे और आपको उल्टी को आने से रोक देंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

जी मिचलाने पर क्या करें

अदरक आएगा काम

जी मिचलाने लगता है और आप चाहते हैं कि उल्टी ना आए तो अदरक का सेवन कर सकते हैं. अदरक में जिंजरोल होता है जो उल्टी आने की इच्छा को कम करता है. आप अदरक का छोटा टुकड़ा चबा सकते हैं या फिर अदरक का पानी पी सकते हैं.

विज्ञापन

नींबू से मिलेगी राहत

जी मिचलाने की दिक्कत में नींबू से राहत मिल सकती है. हल्के गुनगुने पानी में नींबू का रस निचोड़कर पी लें. इससे राहत महसूस होगी. कई बार जी मिचलाने की स्थिति में नींबू को सूंघने भर से ही आराम महसूस हो जाता है.

विज्ञापन

छोटी इलायची चबाएं

जी मिचलाना दूर करने के लिए छोटी इलायची चबाई जा सकती है. इससे पाचन की दिक्कत दूर होती है और उल्टी आना रुक जाता है.

विज्ञापन

सौंफ का सेवन करेगा मदद

सौंफ के कूलिंग इफेक्ट पाचन को बेहतर करते हैं और उल्टी को आने से रोकते हैं. आप सौंफ के दाने चबा सकते हैं या गर्म पानी में सौंफ मिलाकर पी सकते हैं. दोनों ही तरीकों से जी मिचलाना रुक जाता है.

विज्ञापन

पुदीने से मिलेगी शीतलता

पुदीने की पत्तियां पेट को ठंडक देती हैं. इससे पाचन ठीक होता है और ताजा पत्तियों को चबाने से मोशन सिकनेस दूर हो जाती है. ऐसे में जब भी ऐसा लगे कि उल्टी आने वाली है पुदीना चबा लें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ