लिवर ट्रांसप्लांट के बाद कैसी होती है जिंदगी? जानिए क्या मरीज फिर से जी सकता है सामान्य जीवन

Liver Transplant: कई समस्याओं व बीमारियों के कारण स्थिति इतनी बुरी हो जाती है कि डॉक्टर लिवर ट्रांसप्लांट करने को कहते हैं. ऐसे में मन में सवाल जरूर उठता है कि क्या ऐसा कराने से मरीज की जिंदगी सामान्य हो जाएगी? आइए जानते हैं ऐसे कई सवालों का जवाब आसान शब्दों में.

Liver Transplant Life After Surgery

लीवर ट्रांसप्लांट कितना सुरक्षित है?

Liver Transplant Ke Baad Kya Hota Hai: लिवर हमारे शरीर का बहुत जरूरी अंग है, जो खाना पचाने, खून साफ करने और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने का काम करता है. जब किसी कारण से लिवर गंभीर रूप से खराब हो जाता है, जैसे फैटी लिवर, सिरोसिस, हेपेटाइटिस, शराब का अधिक सेवन या जन्मजात बीमारी, तब मरीज की हालत बिगड़ने लगती है. कई बार दवाइयों से राहत नहीं मिलती और आखिरी विकल्प के रूप में लिवर ट्रांसप्लांट करना पड़ता है. ट्रांसप्लांट का नाम सुनकर मरीज और परिवार घबरा जाते हैं, लेकिन सही समय पर यह इलाज नई जिंदगी देने का काम करता है. आज आधुनिक मेडिकल के कारण लिवर ट्रांसप्लांट पहले से ज्यादा सुरक्षित और सफल माना जाता है, लेकिन सवाल उठता है कि क्या लीवर ट्रांसप्लांट के बाद मरीज सामान्य जीवन जी पाएगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या ट्रांसप्लांट के बाद व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है? Liver Transplant Ke Baad Normal Life Possible Hai

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर ऑपरेशन सफल हो और मरीज सही देखभाल करे, तो वह दोबारा सामान्य जीवन जी सकता है. ज्यादातर लोग कुछ महीनों में अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में लौट आते हैं. वे अपने दफ्तर जा सकते हैं, परिवार के साथ समय बिता सकते हैं, यात्रा कर सकते हैं और हल्की शारीरिक गतिविधियां भी कर सकते हैं साथ ही कई मरीज पहले से बेहतर महसूस करते हैं क्योंकि खराब लिवर की समस्या दूर हो चुकी होती है. हालांकि शरीर को पूरी तरह संभलने में समय लगता है, इसलिए धैर्य और नियमित देखभाल जरूरी है, ताकि लिवर को शरीर ठीक से अडॉप्ट कर पाए.

ट्रांसप्लांट के बाद किन बातों का रखना चाहिए खास ध्यान? Liver Transplant Patient Care Tips

विज्ञापन

लिवर ट्रांसप्लांट के बाद कुछ जरूरी नियम जीवनभर अपनाने पड़ते हैं, इनमें;

  • समय पर डॉक्टर से जांच कराते रहना.
  • दवाइयां कभी न छोड़ें और सही समय पर लेना.
  • खून की जांच नियमित करवाना.
  • बुखार, दर्द या कमजोरी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह.
  • साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें, ताकि संक्रमण न हो.
  • पर्याप्त नींद लें और तनाव से बचें.

खानपान और जीवनशैली क्यों है सबसे अहम?

विज्ञापन

ट्रांसप्लांट के बाद शरीर को मजबूत रखने के लिए अच्छा खानपान जरूरी है. मरीज को ताजे फल, हरी सब्जियां, दाल, अंडा, दूध और प्रोटीन युक्त भोजन लेना चाहिए. बहुत ज्यादा तेल, मसाला, जंक फूड और बाहर का अस्वच्छ खाना नुकसान पहुंचा सकता है. साथ ही, शराब, तंबाकू और किसी भी नशे से पूरी दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि यह नए लिवर पर बुरा असर डालते हैं. शुरुआत में हल्की सैर करें, फिर डॉक्टर की सलाह से योग या हल्का व्यायाम शुरू किया जा सकता है, ताकि शरीर की हेल्थ बनी रहे.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ