भूख की सच्चाई दिखाता वायरल वीडियो, सूखी रोटी खाता बच्चा सोशल मीडिया पर छाया

सड़क किनारे सूखी रोटी खाते एक मासूम बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह वीडियो भूख की सच्चाई दिखाते हुए लोगों को खाने की कदर करने का गहरा संदेश दे रहा है.

भूख की सच्चाई दिखाता वायरल वीडियो, सूखी रोटी खाता बच्चा सोशल मीडिया पर छाया
विज्ञापन

आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें ज्यादातर मनोरंजन से जुड़े होते हैं. जिसे देखना भी लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन हाल ही में सामने आया एक वीडियो लोगों को भावुक करने के साथ-साथ एक गहरी सीख भी दे रहा है. यह वीडियो हमें खाने की अहमियत और भूख की सच्चाई से रूबरू कराता है.

इस वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा सड़क किनारे बैठा हुआ दिखाई देता है. उसके पास कोई प्लेट या अच्छा खाना नहीं है, बल्कि उसके हाथ में सिर्फ एक कागज का टुकड़ा है, जिसमें कुछ सूखी और बासी रोटियां रखी हुई हैं. बच्चा बहुत ही शांति से उन रोटियों को उठाता है, उन्हें रोल करता है और बिना किसी शिकायत के खाने लगता है. सबसे खास बात यह है कि उसके चेहरे पर कोई दुख या नाराजगी नहीं दिखती, बल्कि वह सामान्य तरीके से खाना खा रहा होता है. यह दृश्य देखने वालों के दिल को छू जाता है. जहां एक ओर कई लोग थोड़ी सी पसंद न आने पर खाना छोड़ देते हैं या बर्बाद कर देते हैं, वहीं यह बच्चा सूखी रोटियों को भी बड़े चाव से खा रहा है.

Advertisment

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोग इस पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि जिसने असली भूख नहीं देखी, वही खाने में नखरे करता है. कुछ लोगों ने कहा कि यह वीडियो उन लोगों के लिए एक सीख है, जो खाने की कदर नहीं करते. यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि हमें जितना भी खाना मिलता है, उसकी कद्र करनी चाहिए. दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्हें दो वक्त का खाना भी मुश्किल से मिलता है. इसलिए हमें खाना बर्बाद करने से बचना चाहिए और जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करनी चाहिए. यह छोटा सा वीडियो एक बड़ा संदेश देता है कि जिंदगी की असली कीमत छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती है, और हमें हर चीज के लिए आभारी रहना चाहिए.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ