Migraine Treatments: सिर के आम दर्द से कई हद तक अलग होता है माइग्रेन का दर्द. माइग्रेन में सिर के एक हिस्से में इस तरह दर्द (Headache) होता है जैसे कोई लगातार उसपर हथौड़ा मार रहा हो. वहीं, यह दर्द कई-कई दिनों तक भी रह सकता है और व्यक्ति का चैन से उठना और बैठना भी मुश्किल होने लगता है. माइग्रेन होने पर हल्की सी लाइट या थोड़ी सी भी आवाज दर्द को बार-बार ट्रिगर कर सकती है. ऐसे में अगर आप भी माइग्रेन से परेशान हैं और इसका परमानेंट इलाज ढूंढ रहे हैं तो न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत की दी सलाह आपके काम आ सकती है. डॉक्टर बता रही हैं कि किस तरह माइग्रेन से छुटकारा पाया जा सकता है. डॉक्टर प्रिंयका सहरावत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए माइग्रेन से छुटकारा पाने (Migraine Home Remedy) के तरीके शेयर किए हैं.
माइग्रेन का परमानेंट इलाज | How To Cure Migraine Permanently
डॉक्टर प्रियंका सहरावत का कहना है कि अगर आप अपने लाइफस्टाइल को ठीक रखेंगे तो आपको माइग्रेन अटैक्स (Migraine Attacks) नहीं आएंगे और सिर में होने वाले इस तीव्र दर्द से राहत मिल सकती है. माइग्रेन के लिए आप पूरी तरह दवाइयों पर निर्भर नहीं रह सकते. दवाइयां माइग्रेन में 50 फीसदी ही फायदा दिखा सकती हैं, बाकी 50 फीसदी आपके अपने हाथों में है. लाइफस्टाइल में किए जाने वाले कुछ बदलाव माइग्रेन की दिक्कत को दूर कर सकते हैं. डॉक्टर ने ऐसी ही कुछ बातों का जिक्र किया है जिससे माइग्रेन कम हो सकता है और हमेशा के लिए दूर हो सकता है.
यह भी पढ़ें – बासी मुंह रोजाना करी पत्ते चबाने पर क्या होता है? हैरान कर देंगे इसके फायदे
- सुबह का खाना 9 बजे खाएं, दोपहर का 2 बजे और रात का खाना 9 बजे खा लें. अपने मील टाइमिंग्स एक से रखें और कोशिश करें कि आप लंबे समय तक भूखे ना रहें. अपना नाश्ता कभी स्किप ना करें.
- रात में फोन चलाने से बचें. खासतौर से सोने से 2 घंटे पहले मोबाइल और किसी भी तरह के डिजिटल डिवाइस बंद कर दें.
- खाली पेट चाय ना पिएं. यह दिक्कत को बढ़ा सकता है.
- कोशिश करें कि आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस ना लें और स्ट्रेस मैनेजमेंट (Stress Management) पर ध्यान दें. साथ ही ओवरथिंकिंग ना करें.
- रोजाना 30 मिनट की वॉक जरूर करें. इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप धूप में निकल रहे हैं तो शेड्स या फिर छाता लेकर ही निकलें.
- इस तरह इन छोटे-छोटे बदलावों से माइग्रेन के दर्द से हमेशा के लिए राहत मिल सकती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – Baba Ramdev ने बताया मुंह के छालों का रामबाण इलाज, इस देसी दवा का आप भी कर सकते हैं इस्तेमाल
संबंधित खबरें
बार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 hr agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
2 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
3 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
22 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines