Baba Ramdev ने बताया मुंह के छालों का रामबाण इलाज, इस देसी दवा का आप भी कर सकते हैं इस्तेमाल

Mouth Ulcers Home Remedies: अगर आप भी अक्सर मुंह के छालों से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए बाबा रामदेव का बताया नुस्खा. बाबा रामदेव का कहना है कि इस नुस्खे को आजमाने पर तेजी से दिखता है असर.

Mouth Ulcers Home Remedies

Muh Ke Chale Ki Dawa: मुंह के छालों का आयुर्वेदिक इलाज क्या है? Image Credit - Instagram

Baba Ramdev Tips: मुंह में ज्यादातर मसूड़ों के ऊपर, गाल के पीछे, होंठ के पिछले हिस्से पर या फिर जीभ के ऊपर छाला निकल जाता है. मुंह में निकलने वाले ये छाले यूं तो अपने-आप 6 से 7 दिन में ठीक हो जाते हैं लेकिन जबतक मुंह में रहते हैं दर्द का कारण बनते हैं. कई बार तो व्यक्ति को इन छालों (Mouth Ulcers) के चलते खाने-पीने में भी दिक्कत होने लगती है. ऐसे में बाबा रामदेव का बताया नुस्खा आपके काम आ सकता है. योगगुरू स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) अक्सर ही सेहत से जुड़े टिप्स वगैरह शेयर करते रहते हैं. ऐसे में छालों को ठीक करने के लिए कौनसा देसी या कहें आयुर्वेदिक नुस्खा काम आ सकता है, जानिए यहां.

विज्ञापन

बाबा रामदेव ने बताया मुंह के छालों का रामबाण इलाज

मुंह में हुए छालों को ठीक करने के लिए नीला थोथा (Neela Thotha) आजमाया जा सकता है. बाबा रामदेव का कहना है कि बाजार से नीला थोथा खरीदा जा सकता है. नीला थोथा लाकर तवे पर डालें और इसे हल्का भून लें. इसके बाद चुटकीभर यह पाउडर लें और छाले पर लगा लें. यह पाउडर छाले पर औषधि की तरह काम करता है. बाबा रामदेव का कहना है कि नीला थोथा कुछ ही देर में अपना असर दिखाता है और एक ही दिन में छालों को ठीक कर देता है.

विज्ञापन

छालों के घरेलू उपाय (Mouth Ulcers Home Remedies)

विज्ञापन
  • ऐसे और भी कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिन्हें आजमाने पर छालों से राहत मिल सकती है. छालों को ठीक करने के लिए शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है. शहद (Honey) एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और छाले को तेजी से हील करता है.
  • नारियल का तेल भी छाले पर लगा सकते हैं. नारियल के तेल से छाले (Muh Ke Chale) का आकार कम होता है. नारियल तेल छाले को भरने में भी मदद करता है.
  • एलोवेरा जैल लगाने पर भी छाले कम हो सकते हैं. एलोवेरा जैल के सूदिंग गुण छाले को तेजी से भरते हैं.

मुंह में छाले क्यों होते हैं

  • हल्की-फुल्की चोट से भी मुंह में छाले निकल आते हैं.
  • जिन लोगों के ब्रेसेस लगे होते हैं उन्हें छालों की दिक्कत हो जाती है.
  • पेट खराब रहने पर भी व्यक्ति को छालों की दिक्कत से दोचार होना पड़ता है.
  • खानपान की कई चीजें छालों की वजह बनती हैं, जैसे खट्टे फल या टमाटर वगैरह.
  • शरीर में विटामिन बी12, आयरन या फोलेट की कमी होने पर छाले निकल सकते हैं.
  • हार्मोनल चेंजेस भी मुंह के छालों (Mouth Sore) की वजह बनते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ