तिलक वर्मा के लिए आई खुशखबरी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के अनुसार वो न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेल सकते हैं. उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है.

NZA vs INDA

क्या तिलक वर्मा खेलेंगे टेस्ट मैच? (Photo: ANI)

NZA vs INDA: न्यूजीलैंड ए और इंडिया ए के बीच तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है. दूसरा टेस्ट मैच जारी है. अब तीसरे टेस्ट मैच को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. इस मुकाबले के लिए इंडिया ए में तिलक वर्मा को शामिल किया जा सकता है. कहीं ना कहीं ये तिलक के लिए अच्छी खबर है. अगर उन्हें मौका मिलता है तो फिर वो अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टेस्ट टीम का दरवाजा खटखटा सकते हैं. कुछ दिग्गज क्रिकेटर्स उन्हें टेस्ट खिलाने की मांग भी कर चुके हैं.

विज्ञापन

टीम से जुड़ सकते हैं तिलक वर्मा

मौजूदा समय में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज चल रही है. इसका हिस्सा तिलक वर्मा भी हैं. इसके बाद पांच वनडे मैच भी खेले जाएंगे. तिलक वनडे टीम के साथ भी जुड़ेंगे. रिपोर्ट के अनुसार टी20 और वनडे सीरीज के बीच तिलक को टेस्ट खेलने की अनुमति मिल सकती है.

विज्ञापन

दरअसल तिलक शुरुआती तीन वनडे मैचों की हिस्सा नहीं हैं. टी20 सीरीज के बाद 2 नवंबर से 13 नवंबर तक तिलक खाली रहेंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस बीच में वो इंडिया ए की टीम के साथ जुड़ सकते हैं. 7 नवंबर से इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में अनऑफिशियल टेस्ट मैच शुरू होगा. इस मुकाबले में तिलक को खिलाया जा सकता है. इसे अलावा एक अच्छी खबर ये है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं. वो भी न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच खेल सकते हैं. बुमराह टी20 और वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेंगे.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: पांचवें T20I में ईशान किशन ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, 5 छक्के मारकर गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

विज्ञापन

तिलक वर्मा का फर्स्ट-क्लास क्रिकेट करियर

तिलक वर्मा ने अभी तक टीम इंडिया के लिए टेस्ट में डेब्यू नहीं किया है. उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन किया है. उनके आंकड़े शानदार हैं. वो अभी तक 25 मुकाबले खेल चुके हैं. उनके नाम 1828 रन दर्ज हैं. उनकी 57.12 की औसत रही है. इससे पता चलता है कि उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा है. वो 8 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं. उन्हें कप्तानी का भी अनुभव है. उन्हें रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद की कप्तानी करने का मौका मिला था. कुछ महीने पहले दलीप ट्रॉफी में भी तिलक ने अपने प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी थी. उन्होंने 3 मैचों में 266 रन बनाए थे. फ्यूचर में तिलक को टीम इंडिया में खेलने का मौका मिल सकता है. टीम मैनेजमेंट की नजरें उनके ऊपर जरूर होंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ