Delhi, New Delhi और NCR में क्या है फर्क? जिसे दिल्ली समझते हैं, उसकी सच्चाई अक्सर लोग नहीं जानते

दिल्ली एनसीआर या एनसीटी को अगर आप एक ही समझते हैं तो एक बार यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए. यहां पर दिल्ली से जुड़ें कुछ फैक्ट्स बताए गए हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.

between delhi and new delhi ncr
1 / 6
क्या आप जानते हैं कि दिल्ली, नई दिल्ली और NCR तीनों का मतलब एक नहीं है? Image Credit- AI

दिल्ली का नाम सुनते ही कई लोगों के मन में इंडिया गेट, लाल किला, संसद भवन और खानपान जैसी चीजें आने लगती हैं. वहीं, कुछ लोग नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद जैसे शहरों को भी दिल्ली का ही हिस्सा मान लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली, नई दिल्ली और NCR तीनों का मतलब एक नहीं है? अक्सर बातचीत में इन नामों का इस्तेमाल एक-दूसरे की जगह कर लिया जाता है, जबकि प्रशासनिक और भौगोलिक रूप से इनके बीच अंतर है. यह अंतर क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

दिल्ली क्या है?

दिल्ली क्या है?2 / 6

दिल्ली भारत की राष्ट्रीय राजधानी है और इसे नेशनल कैपिटल टैरिटरी (National Capital Territory of Delhi यानी NCT) भी कहा जाता है. इसमें पुरानी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और राजधानी के कई अन्य इलाके शामिल हैं. इसे भी पढ़ें- Hospital Green Curtains: अस्पताल में हरे रंग के पर्दे ही क्यों होते हैं? जानिए इसके पीछे की वजह

विज्ञापन

नई दिल्ली क्या है?

नई दिल्ली क्या है?3 / 6

नई दिल्ली, दिल्ली का एक हिस्सा है जो 11 जिलों में आता है. यह दिल्ली के 3 किलोमीटर के हिस्से में फैली हुई है. साल 1911 में ब्रिटिश सरकार ने भारत की राजधानी को कलकत्ता (अब कोलकाता) से दिल्ली बनाने की घोषणा की थी. आज इस क्षेत्र में जाने पर सड़कों के किनारे जो पीली और काली लाइन दिखाई देती हैं, वही नई दिल्ली की पहचान हैं.

NCR क्या है?

NCR क्या है?4 / 6

NCR का पूरा नाम National Capital Region यानी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र है. यह सिर्फ दिल्ली का दूसरा नाम नहीं, बल्कि दिल्ली और उसके आसपास के राज्यों के जिलों को मिलाकर बनाया गया एक बड़ा क्षेत्र है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (NCRPB) इस पूरे क्षेत्र में विकास करना चाहते हैं. इसमें दिल्ली के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिले शामिल हैं.

विज्ञापन

दिल्ली एनसीटी क्या है?

दिल्ली एनसीटी क्या है? 5 / 6

दिल्ली एनसीटी यानी नेशनल कैपिटल टेरिटरी ऑफ दिल्ली, जो दिल्ली से कुछ अलग नहीं है. यह दिल्ली का ही कानूनी नाम है, जिसमें दिल्ली के सभी क्षेत्र न्यू दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, साउथ दिल्ली, ईस्ट दिल्ली शामिल आते हैं.

क्या दिल्ली पूरी तरह NCR के अंदर आती है?

क्या दिल्ली पूरी तरह NCR के अंदर आती है?6 / 6

देश की राजधानी में पूरी दिल्ली यानी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली शामिल है, लेकिन इसका उल्टा सही नहीं है क्योंकि NCR का हर शहर दिल्ली का हिस्सा नहीं है. इसे भी पढ़ें- Diwali Special: दिवाली पर मिठाई खरीदते समय न करें ये गलतियां, ऐसे पहचानें उसकी क्वालिटी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन