'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल गांधी का बड़ा आरोप

INDIA Bloc Rally: राहुल गांधी ने 31 अक्तूबर को अपील की थी कि जो लोग रविवार को दिल्ली की रामलीला मैदान की रैली में शामिल होने जा रहे हैं, वो शॉपिंग जरूर करें, ताकि व्यापारियों को दीवाली से पहले फायदा हो सके. अब 1 नवंबर को नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया है कि इस अपील के बाद बीजेपी जबरदस्ती दुकान बंद करवा रही है.

Rahul Gandhi PTI

राहुल गांधी (Photo-PTI)

Rahul Gandhi Accuses BJP: दिल्ली के कारोबारी समुदाय पर ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली के संभावित असर को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव रविवार को और तेज हो गया. राहुल गांधी ने सत्ताधारी पार्टी पर आरोप लगाया कि उसने कनॉट प्लेस की दुकानों को जबरन बंद करवा दिया है. रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की मेगा रैली के दौरान, लोकसभा में विपक्ष के नेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने जानबूझकर दुकानें बंद करवा दीं, ताकि रैली में आए लोग खरीदारी न कर सकें.

विज्ञापन

राहुल ने खुली बस में बैठकर बनाई वीडियो

राहुल गांधी ने कहा, ‘हमने मार्च और मेगा रैली में आने वाले सभी लोगों से खरीदारी करने के लिए भी कहा था. लेकिन जब हम कनॉट प्लेस पहुंचे, तो देखा कि बीजेपी ने जबरन सारी दुकानें बंद करवा दी हैं. लोगों को समझना चाहिए कि व्यापारियों के नुकसान के लिए कौन जिम्मेदार है.’ राहुल गांधी ने ये वीडियो तब बनाई जब वो खुली बस से रैली के लिए जा रहे थे.

विज्ञापन

फेस्टिव सीजन में कारोबार लेकर बहस

ये आरोप ऐसे समय में लगा है जब त्योहारों के दौरान एक बड़े राजनीतिक आयोजन के आर्थिक नतीजों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच बहस चल रही है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि व्यापारी, रेहड़ी-पटरी वाले और छोटे दुकानदार धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा के दौरान होने वाले कारोबार पर काफी हद तक निर्भर होते हैं. नड्डा ने ‘चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री’ (CTI) की उस गुजारिश का हवाला दिया, जिसमें सोनिया गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के कई नेताओं से त्योहारों के दौरान दिल्ली में बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों पर पुनर्विचार करने को कहा गया था. उन्होंने दावा किया कि पहले हुए प्रदर्शनों से दिल्ली के व्यापारियों को तकरीबन 3000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, और अनुमान जताया कि इस नई रैली से 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

व्यापारी संगठनों ने ने जताई थी चिंता

इससे पहले राहुल गांधी ने रैली में शामिल होने वालों से दिल्ली के स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने को कहा था, ताकि छोटे व्यवसायों को मदद मिल सके. हालांकि CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने चेतावनी दी कि रामलीला मैदान के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाली करीब 2.5 लाख दुकानें प्रभावित हो सकती हैं. उन्होंने अनुमान लगाया कि 20 बाजारों में त्योहारों के दौरान होने वाले 10000 से 12000 करोड़ रुपये के रोजाना के कारोबार में रुकावट आ सकती है. ‘फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन’ ने भी रैली को टालने की मांग की, और बताया कि धनतेरस से दिवाली के बीच लगभग 25000 करोड़ रुपये का कारोबार होता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ